कारगिल विजय दिवस का आयोजन
धार। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय कन्या महाविद्यालय धार में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 8 अगस्त 2025 को किया गया। कला संकाय के स्मार्ट क्लास में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं और स्टाफ के समक्ष कारगिल युद्ध पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म कारगिल विजय को दिखाया गया। इसी कार्यक्रम में महाविद्यालय के भूतपूर्व प्राचार्य और रसायन विज्ञान के विभाग अध्यक्ष डॉ बी आर पाटिल मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुएA जिन्होंने अपने संक्षिप्त उद्बोधन के द्वारा उपस्थित छात्राओं को कारगिल विजय की जानकारी प्रदान की। अपने उद्बोधन उन्होंने बताया कि कारगिल की लडाई सन 1999 में हुई थीं।

लगभग 84 दिनों तक चली लडाई में कठिन परिस्थित में भारतीय सेना ने अपने शौर्य और अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तानी सेना को परास्त करते हुए 26 जुलाई को टायगर हिल्स पर भारतीय तिरंगे को फहराया । इसी उपलक्ष्य में इस दिवस को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. सुभाषचन्द्र कामदार ने उपस्थित छात्राओं को कारगिल युद्ध की जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और 93 छात्राएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरेन्द्र कुमार तिवारी ने किया आभार प्रो. ज्योति बमणके ने किया। कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा डॉ. सवसिंह चौहान द्वारा की गई।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित