बायजू से आकाश एजुकेशन के शेयरों की बिक्री रोकने को कहा!
नई दिल्ली । आर्थिक संकट और कुप्रबंधन के आरोपों का सामना कर रही एडटेक कंपनी बायजू को अब एक और झटका लगा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बायजू ने 42 मिलियन डॉलर के ऋण की शर्तों का उल्लंघन किया है और एक मध्यस्थ ने उसे समूह फर्म के कुछ शेयर नहीं बेचने के लिए कहा है। साल 2022 तक बायजू भारत का सबसे बड़ा स्टार्टअप था, तब इसका मूल्य 22 अरब डॉलर था, लेकिन ऑडिटर के बाहर निकलने, नियामक जांच और इसके निवेशकों द्वारा कुप्रबंधन के लिए इसके सीईओ बायजू रवींद्रन को बाहर करने की मांग के बीच लगातार कंपनी की मुश्किलें बढ़ती गई। वर्तमान में कंपनी का मूल्य लगभग 25 करोड़ डॉलर है। कंपनी शुरुआत से ही अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज करती रही है। ताजा विवाद में, भारतीय अरबपति डॉ. रंजन पई के नेतृत्व वाली एमईएमजी फैमिली ऑफिस ने मार्च में बायजू ग्रुप की कंपनी, आकाश एजुकेशन के कुछ शेयरों के पूर्व-सहमत हस्तांतरण के माध्यम से 42 मिलियन डॉलर के ऋण का भुगतान नहीं करने के लिए बायजू के खिलाफ मध्यस्थता कार्यवाही शुरू की थी। सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर के नियमों के तहत नियुक्त एक मध्यस्थ ने बायजू को आकाश के 4 मिलियन शेयरों का निपटान नहीं करने का आदेश दिया है। ऋण समझौते के अनुसार यह पिछले साल के आधार पर यह 6 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।

India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन
इस्राइल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार; एक्टर ने जताई चिंता, कहा- 'जागकर काटी पूरी रात'
करण औजला ने दिल्ली से धमाकेदार अंदाज में किया 'के-पॉप कल्चर इंडिया टूर' का आगाज, फैंस से खचाखच भरा स्टेडियम
लंदन में सड़क हादसे का शिकार ब्रिटिश-भारतीय सिंगर मनजीत सिंह राल; अस्पताल में भर्ती
SBL Energy Limited की नागपुर फैक्ट्री में भीषण धमाका, 15 की मौत