गाजीपुर में रेवती के अठहठा गांव में बाढ़ के पानी में नाव पलटने से डूबे 5 बच्चों में से 4 के शव बरामद हो गए। बुधवार की दोपहर हुई दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई थी। 5 बच्चे लापता हो गए थे। शव मिलने के साथ ही मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। अब भी एक बच्चा लापता है।

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के अठहवा में बुधवार की दोपहर 25 लोगों को लेकर आ रही नाव गंगा की बाढ़ में पलट गई थी। हादसे के बाद कई लोगों ने तैरकर जान बचाई तो कुछ लोगों को आसपास के नाविकों और मल्लाहों ने बचाया। इनमें चार को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो लोगों की मौत हो गई थी। पांच बच्चे लापता हो गए थे।