भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी को वीआईपी मानसिकता वाला बताया
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले शुक्रवार को गोड्डा से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की मंजूरी न दिए जाने पर कांग्रेस की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। इस घटना के एक दिन बाद भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया दी। शनिवार को उन्होंने राहुल गांधी को लाल बट्टी और वीआईपी मानसिकता वाला बताया। भाजपा नेता ने बताया कि जब प्रधानमंत्री आसपास हो तो उड़ान अनुमति के लिए कुछ नियम होते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ नियम और कानून पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय से ही चले आ रहे हैं।
राहुल गांधी पर भड़के शहजाद पूनावाला
मीडिया से बात करते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा, "क्या कांग्रेस हर बात पर पीड़ित होने का कार्ड खेलती रहेगी? कुछ नियम-कानून पूर्व प्रदानमंत्री राजीव गांधी के समय से चले आ रहे हैं। जब प्रधानमंत्री आसपास हो तो उड़ान अनुमति के लिए कुछ नियम होते हैं। राहुल गांधी को झारखंड में कुछ अतिरिक्त समय बिताने पड़े तो वो भड़क गए। क्या उन्हें झारखंड में समय बिताने से दिक्कत थी? वह लाल बत्ती और वीआईपी मानसिकता के हैं। उद्धव ठाकरे ने भी नखरे दिखाए।"
जयराम रमेश ने लिखी थी चुनाव आयोग को चिट्ठी
राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की मंजूरी न दिए जाने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखी। उन्होंने आयोग से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जयराम रमेश ने कहा, "चुनाव प्रचार में समान अवसर होना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को अन्य सभी अभियानों से अधिक प्राथमिकता नहीं दी जा सकती।" उन्होंने बताया कि राहुल गांधी और उनके स्टाफ के पास राज्य भर में रैली करने के लिए सभी आवश्यक अनुमतियां हैं। जयराम रमेश ने आगे कहा कि अगर ऐसी स्थिति बनी रही तो सत्तारूढ़ शासन और उनके नेता हमेशा ऐसे प्रोटोकॉल का अनुचित लाभ उठाएंगे।

बसपा का ‘लखनऊ चलो’ अभियान, 15 मार्च को कांशीराम जयंती पर होगी बड़ी रैली
एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल
प्रदेश में थमी पछुआ हवाएं, अब बढ़ेगी गर्मी; बुंदेलखंड में पारा 35 के पार
सहारा समूह पर शिकंजा कसता जा रहा, ED छापे में चौंकाने वाले खुलासे
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए काबिल नेताओं को मिलेगा मौका, प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा संकेत
सहमति संबंध में रह रही महिला को प्रेमी ने चलती ट्रेन से फेंका, विवाद बना मौत की वजह
Ind vs Eng: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, अजय देवगन-सुनील शेट्टी ने जमकर सराहा; सेलेब्स ने मनाया जश्न
यूपी में दो मुंह और पांच पैर वाली बछिया का जन्म, चमत्कार मानकर पूजा करने लगे ग्रामीण
Gulf War का मध्य प्रदेश में असर, पेट्रोल-डीजल और LPG की निगरानी करेंगे Mohan Yadav