भारती एंटरप्राइजेज से 50 फीसदी हिस्सेदारी प्राप्त करेगा बीआईआरईटी
नई दिल्ली । ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट (बीआईआरईटी) ने भारती एंटरप्राइजेज से चार प्रमुख परिसंपत्तियों में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की गुरुवार को घोषणा की। बयान में कहा गया कि वाणिज्यिक संपत्तियों का उद्यम मूल्य करीब 6,000 करोड़ रुपये आंका गया है। इसके साथ ही भारती 8.53 प्रतिशत की स्वामित्व हिस्सेदारी के साथ बीआईआरईटी में दूसरी सबसे बड़ी इकाई धारक बन जाएगी। इसमें कहा गया कि ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट ने भारती एंटरप्राइजेज से चार ग्रेड ए परिसंपत्तियों में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। अधिग्रहण में 6,000 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर कुल 33 लाख वर्ग फुट की मार्की वाणिज्यिक संपत्तियां शामिल हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि