बिल्हा पुलिस ने लगाया पुलिस जन चौपाल
बिलासपुर । जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में नशे के विरूद्ध जागरूकता, नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिले को नशामुक्त करने के लिये निजात अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज बिल्हा थाना के ग्राम बिटकुली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा (ग्रामीण), नगर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार पटेल के उपस्थिति में पुलिस जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किय गया।
जिसमें ग्रामीण जनो को नशाखोरी के दुष्परिणाम, नशे के विरूद्ध जागरूक कर यातायात नियमो के प्रति गंभीर होने तथा सायबर फ्राड के बारे में जानकारी दिया गया।
जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों से प्राप्त शिकायत जिसमे संतोष कुमार बंजारे ग्राम बिटकुली के द्वारा पैसे का धोखाधडी का महेंद्र कुमार फर्वी ग्राम बिटकुली के द्वारा आवासीय भूमि के लिये पट्टे का मांग गुलाब बाई पति रजवा धृतलहरे उम्र 55 साल निवासी बिटकुली के द्वारा आवास संबंधी आवेदन राजकुमार कौशिक पिता सहदेव कौशिक उम्र 40 साल निवासी बिटकुली के द्वारा गैस नही मिलने के संबंध में आवेदन मीना बाई फर्वी पति जमूना प्रसाद निवासी बिटकुली के द्वारा देवरानी के द्वारा गाली गलौच करने संबंधी शिकायत प्राप्त हुआ अन्य विभाग से संबंधित शिकायत को समन्वय बनाकर शीघ्र निराकरण हेतु कहा गया। तथा पुलिस विभाग के लिये प्राप्त शिकायत हरिलाल बंजारे पिता फूलदास ग्राम बिटकुली में ठेला के मामले को लेकर गाली गलौच करने संबंधित आवेदन पर त्वरित निराकरण किया गया, इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक , तहसीलदार थाना प्रभारी बिल्हा हेल्थ वर्कर वरिष्ठजन, मीडिया पर्सन और बिटकुली के समस्त ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अमित शाह का हमला: तुष्टिकरण से नहीं होगा बंगाल का विकास, 8 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा राज्य
MP में जांच आयोगों की रिपोर्ट पर सुस्ती, 7 प्रतिवेदन अब तक विधानसभा में लंबित
ईरान का दावा—परमाणु ठिकानों पर अमेरिका-इज़राइल ने किया हमला, IAEA बोला- नहीं मिला कोई सबूत
यात्रीगण ध्यान दें! होली पर AI से कम होगा ट्रेनों का इंतजार, जानें कैसे मिलेगी राहत
छठी बार टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया, जानें पिछली 5 बार का पूरा रिकॉर्ड
बड़वानी में कृषि कैबिनेट पर सियासत तेज, उमंग सिंघार का बड़ा बयान
होलिका दहन आज या कल? जानिए सही तिथि, भद्रा काल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज