रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर बड़ा अपडेट
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर बड़ा अपडेट है. नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणबीर राम तो साई पल्लवी माता सीता के रोल में दिखेंगी. इस फिल्म की शूटिंग को लेकर कई खबरें आ रही थीं. वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू हो सकती है.
2 अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक नितेश तिवारी की 'रामायण' फिल्म की शूटिंग अगले महीने 2 अप्रैल से मुंबई में शुरू करने की तैयारी है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म सिटी में एक सेट में बनाया गया है और यहीं से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. फिल्म के सेट में गुरुकुल का सेटअप है. जिसे पोस्ट प्रोडक्शन के लिए एक हरे रंग की स्क्रीन के साथ जोड़ा गया है. पहले शूटिंग शिड्यूल में बाल कलाकारों की भूमिका निभाने के साथ शुरू होता है. भगवान राम, लक्ष्मण और भरत के लिए बच्चे इसकी शूटिंग करेंगे.
पहले करेंगे बच्चे रोल
सूत्रों के मुताबिक नितेश तिवारी फिल्म की शूटिंग शिड्यूल के पहले पड़ाव में भगवान राम के बचपन के हिस्सों की शूटिंग करेंगे. जिसमें गुरु वशिष्ठ भगवान राम सहित उनके भाइयों को जीवन की शिक्षा देते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो गुरु वशिष्ठ के लिए शिशिर शर्मा को सिलेक्ट कर लिया गया है. हालांकि भगवान राम और उनके भाइयों का रोल बाल कलाकार में कौन प्ले कर रहा है वो अभी सीक्रेट रखा गया है.
अभी नहीं शूट करेंगे रणबीर
सूत्रों की मानें तो रणबीर कपूर शुरू के कुछ सीन्स के बाद फिल्म के 3डी स्कैन के लिए अगले सप्ताह एलए रवाना होंगे. बीते महीनों में कुछ महीनों में कई बार एलए गए हैं. ये स्कैन का अंतिम दौर होगा. इसी का यूज पोस्ट प्रोडक्शन में किया जा सकता है. इसके बाद रणबीर कपूर 'रामायण' टीम में शामिल हो सकते हैं.

संत के पुरुषार्थ का केंद्र बने बागेश्वर धाम में 300 बेटियों का हुआ पाणिग्रहण
महाशिवरात्रि पर्व पर खजुराहो में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब
राजनगर थाने में युवक की मौत के बाद दिन भर लगा रहा जाम
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या