भिलाई-दुर्ग को राजधानी से सीधे जोड़ा जाएगा - अरुण साव
दुर्ग। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज भिलाई के खुर्सीपार में मौर्य कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित कुश जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर सम्राट अशोक चौक के सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया। श्री साव ने कार्यक्रम में वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन की मांग पर कुशवाहा समाज के भवन के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। श्री साव ने कुश जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि अशोक चक्र से भारत का सम्मान बढ़ता है। उन्होंने बताया कि रायपुर से दुर्ग तक सिटी बस का संचालन किया जाएगा। इससे दुर्ग-भिलाई को राजधानी से जोड़ने में मदद मिलेगी। दुर्ग-भिलाई को राजधानी से सीधे जोड़ने के लिए तीनों शहरों को मिलाकर स्टेट केपिटल रीजन (SCR) के रूप में विकसित किया जाएगा। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने कार्यक्रम में कहा कि सामाजिक प्रेम में बहुत ताकत होती है। हम बराबरी पर विश्वास करते हैं। हमारी नजर में कोई छोटा या बड़ा नहीं है। हम हर समाज के साथ हमेशा से खड़े रहे हैं। विधायक रिकेश सेन ने अपने संबोधन में कहा कि कुशवाहा समाज का प्रदेश के विकास में योगदान रहा है। यह समाज शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। दुर्ग-ग्रामीण के विधायक ललित चन्द्राकर और भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
‘कांग्रेस के लोग बाबा को छल रहे हैं’, टीएस सिंहदेव के बयान पर विजय शर्मा का तंज
किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले—90% किसान कर्ज में डूबे
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 4 लोगों की मौत, कई घायल
‘न होगी कथा, न लगेगा दिव्य दरबार’, साधना में लीन होने जा रहे बाबा बागेश्वर
दमोह में खौफनाक वारदात, हथौड़े से सिर कुचलकर युवक की हत्या; नरभक्षी होने का आरोप
सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
प्रियंका चोपड़ा ने बताई ‘वाराणसी’ की शूटिंग की कहानी, केन्या में मिला अलग अनुभव
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला