भारतपे ने नलिन नेगी को प्रमोशन देकर बनाया सीईओ
नई दिल्ली । फिनटेक कंपनी भारतपे ने अपने अंतरिम मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी नलिन नेगी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में पदोन्नत किया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जनवरी 2023 में तत्कालीन सीईओ सुहैल समीर के पद से हटने के बाद नेगी को अंतरिम सीईओ का प्रभार दिया गया था। फिनटेक उद्योग में उनका व्यापक अनुभव तथा उनके नेतृत्व में भारतपे के लिए देखी गई वृद्धि, उन्हें कंपनी का नेतृत्व करने का एक स्वाभाविक विकल्प बनाती है। नेगी के पास फिनटेक और बैंकिंग क्षेत्र में 28 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह 2022 में भारतपे से जुड़े थे। नेगी ने कहा कि मैं भारतपे में यह नई भूमिका निभाने के लिए उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हम रणनीतिक रूप से निरंतर लाभप्रदता, ऋण देने वाले व्यवसायों को बढ़ाने और नए व्यापारी-केंद्रित उत्पादों को पेश करने पर ध्यान देंगे।

एमपी में 2 मार्च को नहीं होगी बस हड़ताल, सीएम से बैठक के बाद बड़ा फैसला
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी