बेंगलुरु हादसा: मेट्रो वायाडक्ट गिरने से एक की मौत, जांच शुरू
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां नम्मा मेट्रो परियोजना का एक वायाडक्ट ऑटोरिक्शा पर जा गिरा। हादसे में चालक की जान चली गई। वहीं एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल है। यह घटना मंगलवार लगभग आधी रात को येलहंका के नजदीक कोगिलु क्रॉस के पास हुई है। मृतक चालक की पहचान कासिम साब के तौर पर हुई है। वह हेगड़े नगर का रहने वाला था।
बाल-बाल बच गया यात्री
पुलिस के मुताबिक कासिम अपने ऑटो में एक सवारी को बैठाकर नागवारा की तरफ जा रहा था। मेट्रो परियोजना का एक वायाडक्ट 18 पहियों वाले ट्रक से ले जाया जा रहा था। इसका इस्तेमाल एयरपोर्ट मेट्रो लाइन में किया जाना था। मगर उससे पहले कोगिलु क्रॉस पर मुड़ते वक्त ट्रक का ट्रेलर अपने इंजन से अलग होकर दो हिस्सों में बंट गया। इससे ट्रक पर लदा वायाडक्ट ऑटो रिक्शा पर जा गिरा। चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं यात्री बाल-बाल बच गया।
ऑटो पर बैठा रह गया चालक
पुलिस ने बताया कि हादसे से कुछ क्षण पहले ही यात्री ऑटो से उतर गया था। मगर चालक कासिम ऑटो पर ही बैठा रहा। हादसे में ऑटो भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
देरी से मौके पर पहुंची क्रेन
हादसे की सूचना पाकर राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मगर वायाडक्ट काफी विशाल था। उसे हटाने के लिए क्रेन की जरूरत थी। मगर क्रेन देरी से पहुंची। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई। हालांकि क्रेन आने के बाद वायाडक्ट को हटाया गया। इसके बाद कासिम का शव बाहर निकाला गया। लोगों ने बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) के प्रति नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

नामांकन के बाद ममता बनर्जी की हुंकार: बंगाल में SIR पर कानूनी लड़ाई जारी, 91 लाख नाम कटना चिंताजनक
दिल्ली की बल्लेबाजी बनाम गुजरात की मजबूत गेंदबाजी दिलचस्प
बिजली टैरिफ में गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया
मोनालिसा-फरमान शादी विवाद में नया मोड़, उम्र जांच के आदेश जारी
ममता बनर्जी ने भवानीपुर से भरा नामांकन, देश के चार राज्यों में कल मतदान
सूदखोरों के आतंक से परिवार हुआ बेबस
DSP की बेटी को गैंगरेप की धमकी, मामला हुआ गंभीर
नकली गहनों के आधार पर लाखों का लोन लिया, बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया
गैस और पेट्रोल के बाद अब बीयर के दामों ने बढ़ाई चिंता
10 अप्रैल को नीतीश कुमार लेंगे राज्यसभा की शपथ, बिहार में नई सरकार गठन की कवायद तेज