किसी भी क्रम पर खेलने तैयार रहें बल्लेबाज : अक्षर
कोलकाता। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान बने अक्षर पटेल ने कहा है कि टी20 लाइन-अप में केवल सलामी बल्लेबाजों की जगह ही तय रहती है। वहीं बाकि बल्लेबाजों को किसी भी क्रम में खेलने के लिए तैयारी रहना चाहिये। भारतीय टीम बुधवार को ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। इसी को लेकर बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर अक्षर ने कहा , .यह केवल मेरे बारे में नहीं है; यह टीम में सभी पर लागू होता है। 2024 की शुरुआत से ही, हमने एक तय ओपनिंग स्लॉट रखने का फैसला किया था। वहीं नंबर 3 से नंबर 7 तक के खिलाड़ियों को स्थिति, संयोजन और जरुरत के आधार पर उतरने के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा, कोई तय स्थान नहीं है जहां कोई विशेष बल्लेबाज स्थायी रुप से खेलेगा। यह इस बात पर निर्भर करता है कि किसका दिन अच्छा चल रहा है, इस बात का आंकलन हम अभ्यास सत्रों के दौरान करते हैं। टी20 क्रिकेट में यह सही स्थिति में सही बल्लेबाज का उपयोग करने को लेकर के है।
अक्षर ने कहा कि कप्तानी से कुछ नहीं बदला है। केवल अब मैं कप्तान सूर्य, मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ चर्चा में शामिल हो गा हूं। हमारे पास एक स्थिर टी20 टीम है पर किसी प्रकार का, ज्यादा दबाव नहीं है। साथ ही कहा कि जब आप नेतृत्व समूह में आते हैं, तो जाहिर है आपको कुछ कठोर फैसले लेने पड़ते हैं। हमने उन पर भी बात की है। यह एक सच्ची राय रखने और एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखने के बारे में है।
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में मिली हार के बाद यह टीम का पहला मैच है और अक्षर ने कहा कि टीम पिछली बातों को भूलकर पूरी ताकत से उतरेगी। उन्होंने कहा, हम ये भी बात करते हैं कि, जो हो गया वो हो गया, वो वापस नहीं आने वाला। यह हमारी अगली सीरीज में जिसमें हमें सकारात्म रुख रखते हुए बेहतर करना है।
अक्षर ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी का भी स्वागत किया। टखने की सर्जरी से उबरने के बाद शमी घुटने की परेशानी से जूझ रहे थे। उन्होंने शमी की घरेलू सर्किट में हाल ही में हुई वापसी का जिक्र करते हुए कहा, यह टीम के लिए बहुत सकारात्मक बात है। साथ ही कहा कि जब भी कोई सीनियर खिलाड़ी वापसी करता है तो इससे टीम को बहुत बढ़ावा मिलता है।

वाशिंगटन-लंदन में कूटनीतिक तनाव: अमेरिकी उपराष्ट्रपति के 'प्रवासी आक्रमण' वाले बयान पर भड़का ब्रिटेन
जान्हवी कपूर के सीन पर उठे सवाल, ‘पेद्दी’ के निर्देशक ने दी सफाई
ममता बनर्जी के गढ़ में महा-बगावत: कालीघाट की बैठक से सांसदों-विधायकों ने बनाई दूरी, टूट की कगार पर तृणमूल
US में छाया भारतीय आमों का स्वाद, देखते ही देखते खाली हुई दुकानें
पपेट आर्टिस्ट राहुल मिश्रा की भावुक कहानी, चोरी हुए जॉनी-जोजो आखिर कैसे लौटे वापस?
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की तुलना केजरीवाल से क्यों?
राजस्थान में इबोला का संदिग्ध मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
युद्धविराम समझौते को बड़ा झटका: हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं सरफेस-टू-एयर मिसाइलें
Petrol-Diesel Rate Today: आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम या कीमतें रहीं स्थिर? जानें ताजा रेट
शी जिनपिंग की यात्रा से पहले उत्तर कोरिया का बड़ा कदम: किम जोंग उन ने समुद्र में दिखाई नए युद्धपोत की ताकत