सुबह जनसंपर्क करने पहुंचे थे बम....
इंदौर से कांग्रेस को मजबूत उम्मीदवार नहीं मिल रहा था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की पंसद पर अक्षय कांति बम का टिकट तय हुआ था। भाजपा वैसे ही उन्हें साफ्ट टारगेट मान रही थी,लेकिन फिर उन्हें भाजपा में लाने की रणनीति पर काम हुआ। सब कुछ पहले से तय था,लेकिन भाजपा को नाम वापसी की तिथि का इंतजार था।
सोमवार सुबह अक्षय बम तिरंगा दुपट्टा पहन कर चोथइराम मंडी पर जनसंपर्क करने पहुंचे। यहां के फोटो उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किए। इसके बाद वे अकेले पलासिया में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के तीन नंबर बंगले पर पहुंचे। यहां विजयवर्गीय उनका इंतजार पहले से कर रहे थे।
नाश्ते के बाद विधायक रमेश मेंदोला के साथ उन्हें कलेक्टर कार्यालय भेजा गया। इसके लिए एमआईसी मेंबर जीतू यादव के वाहन का इस्तेमाल किया गया। नाम वापसी के दौरान कांग्रेसी विवाद न करे, इसलिए एक बी टीम कलेक्टर कार्यालय के नीचे भी तैनात की गई थी।
नाम वापसी के बाद मेंदोला उन्हें वाहन में लेकर जूनी इंदौर पहुंचे। इसके बाद बम विजयवर्गीय की गाड़ी में सवार हुए और भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उनके साथ करीब दो घंटे तक भाजपा नेता चर्चा करते रहे। पहले यह तय हुआ था कि बम को भोपाल ले जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई जाए। फिर इंदौर में ही आयोजन करने पर सहमति बनी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन