बरेली में एडीएम बागपत पर हमला, दहेज विवाद बना वजह
UP News: बरेली में बेटी की ससुरालवालों ने बागपत के एडीएम पर हमला कर दिया गया। उन्हें गोली मारने की कोशिश की गई। घटना की रिपोर्ट प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई गई है। बरेली में बेटी का ससुरालवालों से विवाद होने पर सुलह कराने आए एडीएम बागपत को गोली मारने की कोशिश की गई। एडीएम की बेटी ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
स्टेशन रोड, सिविल लाइंस निवासी दीक्षा ने बताया कि 2021 में एकता नगर निवासी शिव आनंद से उनका विवाह हुआ था। दीक्षा के पिता शिव नारायण उस समय एसडीएम थे। उन्होंने शादी में क्षमता से अधिक खर्च किया। पिता शिव नारायण इस समय एडीएम के पद पर बागपत में तैनात हैं।
तुम्हारे पिता एडीएम हैं, 40-50 लाख रुपये लाकर दो'
दीक्षा का आरोप है कि शादी के बाद ननद ममता आनंद, ससुर विनोद कुमार आनंद और सास राजरानी आनंद कहने लगे कि तुम्हारे पिता एडीएम हैं, इसलिए दहेज में 40-50 लाख रुपये लाकर दो। रुपये नहीं लाने पर बेदखल करने की धमकी दी। शिव नारायण ने बेटी के ससुरालवालों को कई बार समझाया, पर वह नहीं माने। 27 जून को ननद, सास और ससुर ने झगड़ा कर दीक्षा को घर से निकाल दिया।
29 जून को शिव नारायण अपने मित्र रामरतन शर्मा व बेटी दीक्षा को लेकर उसकी ससुराल आए। आरोप है कि यहां विनोद आनंद और राजरानी ने उनसे अभद्रता की। चप्पलों से पीटने लगे। विनोद ने लाइसेंसी बंदूक उठाकर मारने की कोशिश की। इसके बाद शिव नारायण बेटी दीक्षा को लेकर थाने पहुंचे। प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: कंबाइन हार्वेस्टर हुआ टोल फ्री
IPL 2026: Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों ने मचाया बवाल
Madhya Pradesh High Court का बड़ा फैसला, दूसरे राज्य के OBC सर्टिफिकेट पर नहीं मिलेगा आरक्षण
ट्रंप का बड़ा बयान: ‘2-3 हफ्तों में ईरान को तबाह कर देंगे, होर्मुज पर कब्जा करने वालों को तेल मिलेगा’
साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी