Alan Walker के परफॉर्मेंस में अलिया भट्ट की अचानक एंट्री, फैंस हुए हैरान
आलिया भट्ट ने इंडस्ट्री में फिल्मों के जरिए खूब नाम कमाया है। इस समय उनके पास फिल्मों की लाइफ लगी हुई है। वहीं एक्ट्रेस अब राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने में भी कामयाब हुई हैं। आलिया वैसे भी अब ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं।
ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं आलिया भट्ट
'हार्ट ऑफ स्टोन' के बाद एक बार फिर वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं। अब उन्होंने बेंगलुरु में एक इवेंट के दौरान अमेरिकन सिंगर Alan Walker के साथ मंच शेयर किया है। इससे पहले एक्ट्रेस ने लोरियल पेरिस के लिए रैंप वॉक किया था।
'जिगरा' के प्रमोशन के दौरान आलिया ने किया सरप्राइज
अपने वर्ल्ड टूर के लिए इंडिया आए एलन के साथ अचानक आलिया भट्ट को मंच पर देख फैंस सरप्राइज हो गए। इस इवेंट से 'जिगरा' एक्ट्रेस की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में वो नमस्कार बेंगलुरु, सरप्राइज सरप्राइज कहती नजर आईं। वहीं पीछे बैकग्राउंड में चल कुडिए गाना चल रहा होता है। इस दौरान आलिया अपनी फिल्म "जिगरा" को भी प्रमोट करती नजर आईं। अपनी फेवरेट सिंगर को इस तरह मंच पर देखकर फैंस के एक्साइटमेंट का ठिकान नहीं रहा और वो हूटिंग करने लगे।
भाई-बहन के किरदार में आलिया और वेदांग का धमाल
आलिया भट्ट और वेदांग रैना पहली बार फिल्म जिगरा में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में वे भाई-बहन की भूमिका निभा रहे हैं। यह जोड़ी पिछले कुछ दिनों से एक्शन से भरपूर थ्रिलर के प्रमोशन में जोर-शोर से लगी हुई है। हाल ही में इसका लेटेस्ट गाना "तेनु संग रखना" रिलीज हुआ था।
11 अक्टूबर को आएगी सिनेमाघरों में
आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा" 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी झोली में एक स्पाई थ्रिलर फिल्म भी है। अल्फा में वो शरवरी वाघ के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई