मुश्किल में अखिलेश का करीबी नवाब....डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि
कन्नौज । उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सपा नेता अखिलेश यादव का करीबी नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंपल पीड़िता से मैच हुआ है। घटना के मौके से फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने और डीएनए टेस्ट रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि है। इसके बाद नवाब सिंह की मुश्किलें बढ़ना तय है।
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त मिली गई है। नवाब सिंह ने किशोरी से दुष्कर्म किया है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट से इसकी पुष्टि करती है।
किशोरी से पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब के दुष्कर्म के मामले में पुलिस को 60 दिन के अंदर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करना होगा। इससे पुलिस ने करीब 70 पन्नों की केस डायरी तैयारी की है। जल्द ही पुलिस मामले में चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह की गिरफ्तारी का वीडियो इंटरनेट और मीडिया पर प्रचलित हुआ था। इसमें पीड़िता बगैर टॉप के कॉलेज के गेट पर खड़ी है। वीडियों में पीड़िता के साथ पुलिस अंदर कमरे में पहुंचती है। कमरे के अंदर बेड पर नवाब सिंह लेटा हुआ है। जबकि पीड़िता की बुआ पास में कुर्सी पर बैठी हैं।
कौन है नवाब सिंह यादव
बालिक से दुष्कर्म के प्रयास से सुर्खियों में आए नवाब सिंह ने छात्र संघ की राजनीति से सियासती पारी शुरू की। इसके बाद कम समय में ब्लॉक प्रमुख से लेकर सपा में मिनी मुख्यमंत्री के नाम से रसूक कायम किया।
अखिलेश के बेहद खास माने जाने वाले नवाब सिंह डिंपल यादव का प्रतिनिधि भी रहा है।
आरोपित नवाब सिंह यादव के खिलाफ जघन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2007 से अबतक उस पर 16 मामले दर्ज हैं। इनमें अपहरण, गुंडा एक्ट, मारपीट और महामारी अधिनियम के मामले शामिल हैं।

महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
रायपुर ग्रामीण में खूनी होली, आरंग-खरोरा-बरबंदा में तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकूबाजी
Laxmi Verma ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, Vishnu Deo Sai सहित कई नेता रहे मौजूद