इलेक्टोरल बॉन्ड पर बीजेपी पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा और जांच एजेंसियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अब तो अखबारों में आ गया है कि किसके यहां कब ईडी और सीबीआई पहुंची और बाद में चंदा मिला और फिर मामला ठंडा हो गया। पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सीएम ने कहा कि इसे हम डराकर के वसूली मानते हैं। बीजेपी वाले इस पर क्या जवाब देंगे? अब तो पोल खुल गई। सूची आ गई है कि किससे कितनी वसूली हुई है। किस नियम में लिखा है कि आप वसूली कर लें? चुनाव आयोग पर तो भरोसा है लेकिन बीजेपी पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में किसी ने ऐसी वसूली नहीं की होगी जैसी भाजपा ने की है। एसबीआई वाले मामले को हम वसूली मानते है। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई से ज्यादा बड़ी हमारी जनता है। अब यही लोग लोकतंत्र को बचाएँगे। सपा अध्यक्ष वोटर लिस्ट की शिकायतों को लेकर भी कहा कि हमें आयोग पर भरोसा है लेकिन, बीजेपी पर नहीं है। भाजपा संस्थाओं को इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी के हटने से परिवर्तन नहीं आएगा।

ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए नींव का पत्थर बनेगा गुरुकुलम: रमेश भाई ओझा
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास