एयरटेल ने स्पेक्ट्रम के लिए मिले 7,904 करोड़ का बकाया चुकाया
नई दिल्ली । दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने कहा है कि उसने 2012 और 2015 में आवंटित स्पेक्ट्रम के लिए दूरसंचार विभाग को 7,904 करोड़ रुपये का पूरा बकाया का भुगतान कर दिया है। एयरटेल ने 2012 की नीलामी में 8.67 करोड़ रुपये और 2015 की नीलामी में 29,129 करोड़ रुपये मूल्य के स्पेक्ट्रम सरकार से हासिल किए थे। एयरटेल ने एक बयान में कहा कि दूरसंचार विभाग को 7,904 करोड़ रुपये का पूर्व-भुगतान कर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने वर्ष 2012 और 2015 की नीलामी में प्राप्त स्पेक्ट्रम से संबंधित सभी स्थगित देनदारियों का पूर्ण भुगतान कर दिया है। कंपनी ने कहा कि ये देनदारियां 2012 में हासिल स्पेक्ट्रम पर 9.75 प्रतिशत की दर से थीं जबकि 2015 की नीलामी में मिले स्पेक्ट्रम के लिए इसकी ब्याज दर 10 प्रतिशत थी।मार्च, 2024 के अंत तक एयरटेल का एकीकृत ऋण घटकर 2,04,646 करोड़ रुपये हो गया।

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उम्रकैद घटाकर 14 साल की सजा
‘पैनिक न फैलाएं’, दुबई में फंसी एक्ट्रेस सोनल चौहान ने दी अपडेट; कहा- ‘यहां स्थिति…’ PM मोदी से मांग चुकी मदद
इजराइल में फंसे 6 हजार से अधिक यूपी के श्रमिक, सभी सुरक्षित
सुनील शेट्टी ने बताया क्यों शाहरुख खान का स्टारडम सबसे अलग है? इस मामले में रणबीर कपूर से की तुलना
फ्रीजर में मिली लाश, तीन दिन से बंद थी बिरयानी की दुकान
IND vs WI: पाकिस्तान के आमिर का क्यों उड़ रहा मजाक? उनके 'सेमीफाइनल में नहीं' वाले बयान पर भारत का करारा जवाब
खामेनेई की मौत पर विपक्ष ने उठाया मोदी सरकार पर सवाल, कहा- भारत पहले कभी इतना कमजोर नहीं दिखा