भोपाल। राजधानी के अवधपुरी थाना इलाके में विदिशा से चार पहिया वाहन चुराकर भाग रहे बदमाश ने रोकने की कोशिश करने पर वाहन मालिक ओर उसके साथी को कुचल दिया ओर फरार हो गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि वाहन मालिक ने साथी के साथ बाइक से उसका पीछा किया ओर झागरिया बाइपास पर गाड़ी को रोकने के लिये बाइक को सड़क पर खड़ा कर दिया था। खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार विदिशा के शमशाबाद से एक बदमाश चार पहिया वाहन बोलेरों चुराकर भोपाल की ओर भाग रहा था। वाहन मालिक राज वंशकार ने अपने साथी दीपक के साथ बाइक से उसे पकड़ने के लिये उसका पीछा किया। दोनो बाइक से उसका पीछा करते हुए झागरिया बाइपास तक पहुंचे। यहां उन्होंने बोलेरो को ओवरटेक किया ओर बदमाश को रोकने के लिये बाइक सड़क के बीच में खड़ी कर दी। दोनो से सोचा कि बदमाश डर के मारे दूर ही कार छोड़कर भाग जायेगा लेकिन आरोपी उन दोनों को रौंदते हुए फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपित की तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी है। हादसे मे दोनों की मौत हो गई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।