चार साल बाद श्वेता तिवारी को जालसाजी मामले से मिली राहत
छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर तहलका मचाती हैं। श्वेता तिवारी 44 साल की हैं, लेकिन उनकी अदाओं और खूबसूरती से कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। श्वेता को 'कसौटी जिंदगी की' शो से लोकप्रियता हासिल हुई थी। अब अभिनेत्री को लेकर खबर आ रही है कि मुंबई पुलिस ने हाल ही में, बॉम्बे हाई कोर्ट को सूचित किया कि अभिनेत्री श्वेता तिवारी के खिलाफ उनके पूर्व पति अभिनव कोहली द्वारा 2021 में दायर जालसाजी का मामला खारिज कर दिया गया है।
श्वेता को कोर्ट से मिली राहत
रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने 17 दिसंबर, 2024 को बॉम्बे हाई कोर्ट को एक 'ए' सारांश रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें कहा गया कि श्वेता के खिलाफ मामले को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं है। 'ए' सारांश रिपोर्ट आमतौर पर तब दायर की जाती है जब किसी मामले को वैध माना जाता , लेकिन सबूतों के अभाव के कारण साबित नहीं किया जा सकता है।
अभिनेत्री पर लगा था यह आरोप
बता दें कि अभिनेत्री के पूर्व पति अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी पर साल 2021 में जालसाजी का आरोप लगाया था। अभिनव के आरोप में लिखा था कि श्वेता तिवारी उनके बेटे रेयांश के लिए यूके का वीजा लेने के लिए एनओसी में फर्जी साइन किए थे। यही नहीं, अभिनव ने यह भी दावा किया था कि उन्होंने यूके एंबेसी में संपर्क कर के वीजा रद्द कराया था।
अभिनेत्री के दूसरे पति थे अभिनव कोहली
श्वेता तिवारी को इस केस से अब राहत मिल गई है। बता दें कि श्वेता तिवारी ने साल 2013 में अभिनव कोहली से शादी की थी। हालांकि, साल 2019 में उनका तलाक भी हो गया था। अभिनेत्री ने उसके बाद अकेले ही अपने दोनों बच्चों का पालन-पोषण किया था।
लाइमलाइट में रहती हैं अभिनेत्री
वर्कफ्रंट की बात करें को श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ काफी जुड़ी रहती हैं। श्वेता बेटी पलक के साथ कई इवेंट्स में भी नजर आ चुकी हैं।

US में छाया भारतीय आमों का स्वाद, देखते ही देखते खाली हुई दुकानें
पपेट आर्टिस्ट राहुल मिश्रा की भावुक कहानी, चोरी हुए जॉनी-जोजो आखिर कैसे लौटे वापस?
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की तुलना केजरीवाल से क्यों?
राजस्थान में इबोला का संदिग्ध मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
युद्धविराम समझौते को बड़ा झटका: हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं सरफेस-टू-एयर मिसाइलें
Petrol-Diesel Rate Today: आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम या कीमतें रहीं स्थिर? जानें ताजा रेट
शी जिनपिंग की यात्रा से पहले उत्तर कोरिया का बड़ा कदम: किम जोंग उन ने समुद्र में दिखाई नए युद्धपोत की ताकत
जंतर-मंतर पर CJP का महा-मंथन: दिल्ली पहुंचे फाउंडर अभिजीत दीपके, प्रदर्शनकारियों से की तिरंगा लाने की अपील
घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा भाव, आज कितना देना होगा पैसा?
कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम