चीन-पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश के यूनुस ने एक और मुस्लिम देश से मदद मांगी
बांग्लादेश के अंतरिम सरकार को भारत का बदल नहीं मिल पा रहा है. भारत से दूरी बनाने के बाद मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस कभी पाकिस्तान, तो कभी चीन से मदद की गुहार लगाते नजर आते हैं. शेख हसीने के पतन के बाद से ही बांग्लादेश आर्थिक और राजनीतिक संकट से गुजर रहा है और भारत के बिना इससे बाहर आ पाना उसके लिए बेहद मुश्किल है.
भारत के साथ बांग्लादेश के संबंध हमेशा से अच्छे रहे हैं, लेकिन नई सरकार का झुकाव चीन और पाकिस्तान की ओर होने से इनमें दूरी आई है. वहीं बांग्लादेश का भला चीन और पाकिस्तान भी नहीं कर पा रहे है. अब बांग्लादेश ने कतर से मदद की गुहार लगाई है. कतर के राजदूत सेराया अली अल-कहतानी से मिल मोहम्मद यूनुस ने अपील की है कि कतर के व्यापारी उनके देश में अवसर तलाशे.
कतर के राजदूत से मिले यूनुस
मोहम्मद यूनुस ने राज्य अतिथि गृह जमुना में कतर के राजदूत सेराया अली अल-कहतानी मुलाकात की, जहां यूनुस ने कतर के लिए अपनी सरकार का संदेश उन्हें दिया. जिसके बाद अल-कहतानी ने कहा कि कतर ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सुधार एजेंडे को अपना पूर्ण समर्थन दिया है. उन्होंने आगे कहा कि कतर बांग्लादेश को हर प्रकार का सहयोग देने के लिए उत्सुक है. मुलाकात के बाद मोहम्मद यूनुस ने कतर के अमीर का समर्थन और बांग्लादेश के साथ दोस्ताना व्यवहार करने के लिए धन्यवाद दिया.
अप्रैल में निवेश सम्मेलन
यूनुस ने कतर के साथ व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कतर के व्यापारियों को बांग्लादेश में निवेश करने और अपने कारखानों को देश के कई आर्थिक क्षेत्रों में लगाने के लिए आमंत्रित किया. यूनुस ने कहा, "बांग्लादेश अब व्यापार के लिए तैयार है. हम चाहते हैं कि कतर के व्यवसायी बांग्लादेश में अवसरों की तलाश करें." उन्होंने यह भी कहा कि ढाका में अप्रैल के शुरू में एक निवेश शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.

सीता नवमी कब है? जानें सही तारीख और 2 घंटे 37 मिनट का पूजा मुहूर्त
मोहिनी एकादशी पर खास संयोग—भरणी नक्षत्र में सूर्य, 4 राशियों पर बरसेगी हरि कृपा
क्या आपका घर गली के कोने पर है? वास्तु के अनुसार हो सकती हैं ये परेशानियां
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य