अदा शर्मा की फिल्म 'बस्तर-द नक्सल स्टोरी' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू
बीते साल 2023 में अदा शर्मा ने फिल्म द केरल स्टोरी की जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। डायरेक्टर सुदीप्तो सेन और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की इस मूवी ने कामयाबी का परचम लहराते हुए बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर के दिखाया है।
अब फिल्म बस्तर-द नक्सल स्टोरी के जरिए अदा, सुदीप्तो और विपुल की तिकड़ी एक बार फिर से वापसी करने के लिए तैयार है। मेकर्स की तरफ से अब इस मूवी की टिकटों की एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी गई है, जिसके जरिए आप रिलीज से पहले इस मूवी की टिकटों को आसानी से बुक कर सकते हैं।
बस्तर-द नक्सल स्टोरी की एडवांस बुकिंग ओपन
अदा शर्मा स्टारर बस्तर-द नक्सल स्टोरी को लेकर इस समय में फैंस का जबरदस्त हाइप बना हुआ है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। हर कोई इस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
बुधवार को मेकर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया गया। इस पोस्ट में बताया गया है कि रिलीज से दो दिन पहले बस्तर-द नक्सल स्टोरी की एडवांस बुकिंग की विंडो को ओपन कर दिया गया है और अगर आप भी इस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं तो ऑनलाइन जाकर पहले से ही टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं।
मालूम हो कि जिस तरह से अदा शर्मा ने द केरल स्टोरी में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है, उसके आधार पर बस्तर से काफी उम्मीदें की जा रही हैं। हांलाकि ये फिल्म कैसा प्रदर्शन करेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
दो दिन बाद रिलीज होगी बस्तर
बस्तर-द नक्सल स्टोरी की रिलीज में अब महज दो दिन का वक्त शेष रह गया है। 15 मार्च 2024 को ये फिल्म बड़े पर्दे पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा के अदा शर्मा की इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश होना है।

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स