एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने ट्रोलर्स को करारा दिया जवाब, कहा.....
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर ही सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. शिल्पा शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बार ट्रोल भी हुई हैं. शिल्पा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जहां उन्होंने राज कुंद्रा संग शादी पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है. शिल्पा का कहना है उनपर कई बार आरोप लगे हैं कि उन्होंने सिर्फ पैसों के लिए राज से शादी की है. शिल्पा ने खुलकर बात करते हुए कहा, अगर उन्हें पैसों के लिए ही शादी करनी होती तो उनके पीछे कई और लोग भी थे.
ट्रोलर्स को शिल्पा शेट्टी का करारा जवाब
शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में इंटरव्यू दिया है, जहां एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा- 'जब उन्होंने राज से शादी की थी, तब वह गूगल के मुताबिक 108वीं यंगेस्ट और रिचेस्ट ब्रिटिश इंडियन थीं.' शिल्पा ने आगे कहा- 'लेकिन लगता है लोग गूगल करना भूल गए थे, वह पहले भी अमीर थीं और आज भी हैं. वह अपने इनकम टैक्स बिल, जीएसटी सबकुछ खुद भरती हैं.'
शादी को लेकर शिल्पा शेट्टी का जवाब
शिल्पा शेट्टी ने शादी की बात पर कहा- 'जब आप एक सक्सेसफुल महिला होती हैं, तो पति के तौर पर एक ऐसा इंसान चाहती हैं, जो आपको लेकर इनसिक्योर ना रहे. आप ऐसे शख्स से शादी करती हैं, जो आपका लाइफस्टाइल अफोर्ड कर सके, वरना घर पर ही अभिमान फिल्म जैसा सीन हो जाएगा.' शिल्पा ने साथ ही कहा- 'राज कुंद्रा से शादी करने वजह खुद वह थे...अगर उनके पास ढेर सारा पैसा होता लेकिन अच्छे इंसान नहीं होते, तो कोई चांस नहीं था.' शिल्पा ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा- 'उस वक्त काफी सारे अमीर लोग उनके पीछे थे लेकिन उन्होंने कभी पैसों की वजह से जिंदगी में कोई फैसला नहीं लिया.'

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी