अभिनव बिंद्रा को मिला प्रतिष्ठित ओलंपिक ऑर्डर, भारतीय शूटिंग में नई उपलब्धि
दिग्गज भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को शनिवार को पेरिस में 142वें IOC सत्र में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद (IOC) द्वारा प्रतिष्ठित ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया गया। 1975 में स्थापित ओलंपिक ऑर्डर, IOC द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है, जो ओलंपिक मूवमेंट में अहम योगदान के लिए दिया जाता है।
पांच बार के ओलंपियन 41 वर्षीय बिंद्रा ने कहा, "जब मैं छोटा बच्चा था, तो ये ओलंपिक रिंग ही थीं, जिन्होंने मेरे जीवन को अर्थ दिया। और दो दशकों से अधिक समय तक अपने ओलंपिक सपने को पूरा करने में सक्षम होना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।"
“अपने एथलेटिक करियर के बाद, ओलंपिक मूवमेंट में कोशिश करना और वापस अपना योगदान देना मेरा एक बड़ा जुनून रहा है। यह एक विशेषाधिकार और सम्मान रहा है।"
"यह पुरस्कार उस जुनून को और अधिक बढ़ावा देता है और मुझे उम्मीद है कि मैं और भी अधिक मेहनत करना जारी रखूंगा और जीवन भर ओलंपिक मूवमेंट में योगदान देता रहूंगा।"

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही