युजवेंद्र चहल के करियर पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
Aakash Chopa: 34 साल के भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्क्वाड में नहीं चुना गया। एक बार सफेद गेंद के प्रमुख गेंदबाज रहने वाले चहल को लेकर अब टीम मैनेजमेंट की सोच बदल गई है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि चहल ने अपने करियर का आखिरी मैच खेल लिया है।
युजवेंद्र चहल को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान
अपने यूट्यूब चैनल पर ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के स्क्वाड सिलेक्शन पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि युजवेंद्र चहल का करियर पूरी तरह से खत्म हो चुका हैं। उनकी फाइल बंद कर दी गई है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। चहल को हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा की टीम ने भी नजरअंदाज किया था, जबकि पंजाब किंग्स ने उन्हें IPL 2025 ऑक्शन में खरीदा और वह ऑक्शन में खरीदे जाने वाले सबसे महंगे स्पिनर बन गए हैं। साल 2023 से चहल ने भारत के लिए मुकाबले नहीं खेले है।
चहल का करियर हुआ खत्म
वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का भी मानना है कि चहल ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेल लिया है और अब उन्हें आने वाले मैचों में मौका नहीं मिलेगा। चोपड़ा ने कहा है कि BCCI और टीम मैनेजमेंट ने चहल का इंडिया का करियर खत्म कर दिया है। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए चोपड़ा ने इंडिया की वनडे टीम को लेकर बात की और कहा कि खराब प्रदर्शन ना करने के बावजूद युजवेंद्र चहल को बाहर कर दिया गया।

वाशिंगटन-लंदन में कूटनीतिक तनाव: अमेरिकी उपराष्ट्रपति के 'प्रवासी आक्रमण' वाले बयान पर भड़का ब्रिटेन
जान्हवी कपूर के सीन पर उठे सवाल, ‘पेद्दी’ के निर्देशक ने दी सफाई
ममता बनर्जी के गढ़ में महा-बगावत: कालीघाट की बैठक से सांसदों-विधायकों ने बनाई दूरी, टूट की कगार पर तृणमूल
US में छाया भारतीय आमों का स्वाद, देखते ही देखते खाली हुई दुकानें
पपेट आर्टिस्ट राहुल मिश्रा की भावुक कहानी, चोरी हुए जॉनी-जोजो आखिर कैसे लौटे वापस?
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की तुलना केजरीवाल से क्यों?
राजस्थान में इबोला का संदिग्ध मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
युद्धविराम समझौते को बड़ा झटका: हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं सरफेस-टू-एयर मिसाइलें
Petrol-Diesel Rate Today: आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम या कीमतें रहीं स्थिर? जानें ताजा रेट
शी जिनपिंग की यात्रा से पहले उत्तर कोरिया का बड़ा कदम: किम जोंग उन ने समुद्र में दिखाई नए युद्धपोत की ताकत