श्री कृष्णा विश्वविद्यालय में ‘योग 365 – हर घर योग’ अभियान का शुभारंभ
श्री कृष्णा विश्वविद्यालय में ‘योग 365 – हर घर योग’ अभियान का शुभारंभ
योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने 100 दिवसीय पहल शुरू
छतरपुर । श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ आयुर्वेदा द्वारा आयुष मंत्रालय के ‘योग 365 – योग संकल्पित कार्यक्रम’ के अंतर्गत “हर घर योग” अभियान का शुभारंभ किया गया। यह 100 दिवसीय विशेष पहल 16 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करेगी।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान ‘योग 365’ के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर पूरे वर्ष चलने वाला जनआंदोलन बनाना है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है और आज पूरी दुनिया भारतीय योग परंपरा को अपना रही है।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला आयुष अधिकारी डॉ. नीरजा तिवारी रहीं। उनके साथ प्राचार्य एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. अवनेश श्रृंगी तथा डॉ. ऋषभ गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर योग शिक्षक, आयुर्वेद चिकित्सक, छात्र-छात्राएं एवं विश्वविद्यालय के फैकल्टी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
“योग 365” अभियान की विशेषताएं बताईं
मुख्य अतिथि डॉ. नीरजा तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “योग 365” अभियान का उद्देश्य योग को प्रतिदिन की आदत बनाना है। उन्होंने बताया कि योग सत्र की शुरुआत सकारात्मक संकल्प के साथ की जाती है, जिससे व्यक्ति में आत्म-जागरूकता, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित होती है।
उन्होंने जानकारी दी कि आयुष मंत्रालय द्वारा तैयार 45 से 60 मिनट के इस विशेष योग सत्र में सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन, प्राणायाम, ध्यान को शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” और “संकल्प से शक्ति” जैसे विचारों के माध्यम से समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
छात्रों और फैकल्टी ने किया योगाभ्यास
कार्यक्रम के अंत में योगाचार्य श्री यादव जी ने विश्वविद्यालय के छात्रों एवं फैकल्टी सदस्यों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योग सत्र में भाग लिया।
कार्यक्रम में डॉ. शुभम राय, डॉ. मयंक ताम्रकार, डॉ. राजीव, डॉ. रामप्रताप सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिषेक शर्मा ने किया।
अंत में प्राचार्य डॉ. अवनेश श्रृंगी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आयुष, योग एवं आयुर्वेद से जुड़े स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय सदैव सहयोग प्रदान करता रहेगा।

नीदरलैंड में भारतीय समुदाय के बीच भावुक हुए PM मोदी
मध्यप्रदेश की बेटी की कहानी ने हिलाया समाज, ‘अंजना’ बनी बेस्ट सेलर
श्री कृष्णा विश्वविद्यालय में ‘योग 365 – हर घर योग’ अभियान का शुभारंभ
केरल कांग्रेस में सुलह के संकेत, चेन्निथला को मिल सकता है गृह मंत्रालय
देवास फैक्ट्री हादसे पर सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन
नई कैबिनेट में जिम्मेदारियां बांटी गईं, जानिए CM विजय ने किन विभागों की कमान संभाली
रिश्तों के भरोसे का फायदा उठाकर करोड़ों की ठगी
जबलपुर में CJI ने डिजिटल न्याय व्यवस्था की सराहना की
स्कूल पर महिला कर्मियों को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप