हर कन्या विवाह महोत्सव में बनें बेटियों का सहारा: पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
हर कन्या विवाह महोत्सव में बनें बेटियों का सहारा: पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
बागेश्वर महाराज ने किया धर्मज माता-पिता का साधुवाद
छतरपुर। सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम में हर वर्ष शिवरात्रि महापर्व के अवसर पर सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव आयोजित होता है। पिछले 7 वर्षों से यह अनुष्ठान अनवरत चल रहा है। इस वर्ष इस अनुष्ठान में बेटियों के धर्मज माता-पिता बने लोगों को बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सम्मानित करते हुए उनका साधुवाद किया। बागेश्वर महाराज ने आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन लोगों ने इस सेवा कार्य में भाग लिया है उन्हें स्वयं बालाजी ने इस पुण्य कार्य के लिए चुना है।
गुरुवार को बागेश्वर धाम में आयोजित धर्मज माता-पिता मिलन समारोह के अवसर पर बागेश्वर महाराज ने कहा कि हर वर्ष कन्या विवाह में किसी न किसी गरीब, अनाथ, अति निर्धन, दिव्यांग बेटियों का सहारा बनकर उनके वैवाहिक जीवन में खुशियां बिखेरें । समाज में ऐसे सेवा कार्य ही सनातन परंपरा की असली पहचान हैं। कन्या विवाह जैसे पवित्र आयोजन में सहयोग करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि ईश्वर की विशेष कृपा भी है। उन्होंने सभी धर्मज माता-पिता और सहयोग करने वाले भक्तों को साधुवाद देते हुए कहा कि यह सेवा भाव ही समाज को मजबूत बनाता है। महाराज श्री ने कहा कि दान बताने के लिए नहीं, बल्कि देने के लिए होता है। सच्चा दान वही है जो बिना दिखावे और बिना किसी अपेक्षा के किया जाए।कार्यक्रम के अंत में बागेश्वर महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को अगले वर्ष महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले कन्या विवाह महोत्सव में पुन: आने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि इस सेवा अभियान को आगे भी इसी तरह मिलकर आगे बढ़ाया जाएगा ताकि जरूरतमंद कन्याओं का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराया जा सके।

बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती का खुलासा, दो गिरफ्तार; 2 करोड़ की अफीम जब्त
मंदसौर में दशा माता पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 15 महिलाएं घायल
जंगल में चल रही जेसीबी रेंजर ने पकड़ी, मामला पंजीबद्ध
बड़ामलहरा पुलिस पर लगे आरोप: हकीकत या एसडीएम की निजी खुन्नस?
नौकरी बचाने की जंग: छतरपुर जिले के 3100 शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा
प्रभारी कलेक्टर ने बड़ामलहरा के पीरा में मौके पर फसल के पंजीयन का सत्यापन किया
हर कन्या विवाह महोत्सव में बनें बेटियों का सहारा: पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
बाप रे! इस शेयर ने दिया जबरदस्त रिटर्न, 1 लाख बने 1 करोड़
पढ़ाई के साथ सालाना 2.5 लाख का पैकेज और प्रतिष्ठित संस्थानों में डिग्री की राह खुली