11वीं की छात्रा से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार
11वीं की छात्रा से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। आरोपी ने छात्रा पर कोई नशीला स्प्रे छिड़ककर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। छात्रा खेत में खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिली है। फिलहाल पीडि़ता का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम करीब 7 बजे नाबालिग छात्रा घर से खेत की ओर गई थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान छात्रा रास्ते के पास एक खेत में मरणासन्न हालत में पड़ी मिली।
पुलिस बल के साथ पहुंचे आला अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी आदित्य पटले, कोतवाली थाना प्रभारी और सिविल लाइन थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने डॉक्टरों से पीडि़ता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और साक्ष्य जुटाए हैं।
इनका कहना है -
थाना गढ़ीमलहरा क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। जिसमें एक 22 वर्षीय युवक द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडि़ता इलाजरत है और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
अरूण कुमार सोनी, सीएसपी, छतरपुर

एक शख्स, दो सरकारी नौकरी…17 साल तक करता रहा फर्जीवाड़ा
इजरायल-ईरान युद्ध का असर एमपी तक, भोपाल में गैस सिलेंडर संकट