छतरपुर में गैस किल्लत के बीच जमाखोरी का भंडाफोड़
छतरपुर में गैस किल्लत के बीच जमाखोरी का भंडाफोड़
रिटायर्ड शिक्षक के घर से 25 घरेलू सिलेंडर जब्त, तीन भरे हुए
छतरपुर। मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से गैस की किल्लत को देखते हुए लोगों ने कालाबाजारी शुरू कर दी है। इसी बीच छतरपुर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी का फायदा उठाते हुए एक रिटायर्ड शिक्षक ने अपने घर पर बड़े पैमाने पर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया था। स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने रात के समय छापेमारी की और 25 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिए।
जानकारी के अनुसार, ये सिलेंडर शहर के वार्ड क्रमांक 3, विश्वनाथ कॉलोनी स्थित रिटायर्ड शिक्षक श्यामलाल अहिरवार के घर से बरामद हुए। इनमें से तीन सिलेंडर भरे हुए थे, जबकि बाकी खाली पाए गए। प्रशासनिक टीम में तहसीलदार, खाद्य विभाग के अधिकारी और कोतवाली पुलिस शामिल थी, जो देर रात मौके पर पहुंची।
इस मामले में नायब तहसीलदार शशांक जैन एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने श्यामलाल अहिरवार के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस की कमी के दौरान ऐसी जमाखोरी और कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

राशिफल 10 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मंदिर में प्रवेश रोकना धर्म विरोधी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
60% आयात निर्भरता के बावजूद घरेलू LPG आपूर्ति 100% सुरक्षित, सरकार का दावा
MP हाई कोर्ट का बड़ा निर्णय, दूसरी शादी पर दी अहम टिप्पणी
पश्चिम मध्य रेलवे को मिला नया महाप्रबंधक, दिलीप कुमार सिंह ने संभाली कमान
Madhya Pradesh का पहला ‘गाली मुक्त’ गांव, अपशब्द पर 500 रुपये जुर्माना
ईरान से दूरी क्यों बना रहा चीन, क्या है असली वजह
नर्सिंग फर्जीवाड़ा: 30 हजार छात्रों के रिजल्ट पर रोक
बंगाल में वोटर लिस्ट विवाद: 90 लाख नाम हटाने पर सियासी तूफान
बीजापुर से सोनमपल्ली जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, 29 घायल