सीएम हेल्पलाइन के निराकरण एवं एक बगिया माँ के नाम कार्य में प्रगति बढ़ाएं: कलेक्टर
सीएम हेल्पलाइन के निराकरण एवं एक बगिया माँ के नाम कार्य में प्रगति बढ़ाएं: कलेक्टर
1 अप्रैल से बच्चों के नामांकन कराने एवं छात्रावास खोलने के निर्देश
कलेक्टर ने कहा पीएम आवास के पैसे खाते में पहुंचते ही निर्माण शुरू कराना सुनिश्चित हो
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टी.एल. बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया सहित जिला अधिकारी, जनपद सीईओ एवं निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने पीएचई विभाग की नल जल योजना से संबंधित समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन स्कीम का कार्य पूरा हो गया है उन्हें जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समारोह पूर्वक कार्यक्रम करते हुए हैण्डओवर करें। कलेक्टर ने एसआरएलएम अंतर्गत क्रेडिट लिंकेज के तहत शत प्रतिशत लक्ष्यानुसार हितग्राहियों को लाभांवित किये जाने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर ने सभी विभागों की समितियों के गठन हेतु प्रस्ताव प्रभारी मंत्री की अनुमति हेतु प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वृन्दावन ग्राम योजना की कार्य योजना 31 मार्च 2026 के पूर्व तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मजरा टोलों का सत्यापन जिला पंचायत की सामान्य सभा में अनुमोदन कराने के लिए कहा।
साथ ही एलडीएम को बैंकों में लंबित आवेदनों को डिस्वर्स कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा बच्चों के नामांकन की कार्यवाही 1 अप्रैल से शुरू होगी। जिसको लेकर एसडीएम, सीडीपीओ, बीआरसी संयुक्त रूप से बैठक करें। साथ ही आंगनबाडिय़ों से बच्चों की सूची मंगवाएं। उन्होंने 1 अप्रैल से छात्रावासों को खोलने के निर्देश दिए।
छूटी हुई महिलाओं की समग्र आईडी बनाने के निर्देश
कलेक्टर ने जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि बीएमओ से लिखित में जानकारी मांगे की ऐसी महिलाएं जिनका समग्र आईडी नहीं बना है। उनकी सूची प्राप्त करते हुए समग्र आईडी बनाई जाए। कलेक्टर ने पोषण ट्रैकर के पंजीयन के संबंध में विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूल, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जर्जर भवन का पुन: चिन्हांकन कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विश्राम गृहों की मरम्मत के निर्देश
कलेक्टर ने जिले भर के विश्राम गृहों की मरम्मत के संबंध में ईई पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्च क्लोजिंग एवं बजट लेप्स होने के पहले लंबित भुगतान समय पर कराने की कार्यवाही करें। कलेक्टर ने डीएमएफ एवं नीति आयोग के कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के संबंध में आवयश्क निर्देश दिए। कलेक्टर ने उद्यानिकी अधिकारी को स्ट्रॉवेरी, मशरूम, शहद उत्पादन आदि कार्यों को शुरू कराने को कहा।
सीएम हेल्पलाइन में खराब ग्रेडिंग पर कई अधिकारियों को एससीएन
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए सी-ग्रेड में आने वाले श्रम विभाग, जनजातीय कार्य विभाग की खराब प्रगति पर संबंधित अधिकारी की एक वेतन वृद्धि रोकने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा वन विभाग की लगातार 6 माह से खराब प्रगति होने पर संबंधित पर कार्यवाही हेतु अर्धशासकीय पत्र भेजने के निर्देश दिए।
साथ ही सीएम हेल्पलाइन में खराब परफोर्मेंस पर स्कूल शिक्षा विभाग, पीआईयू, सेतू निर्माण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने 50 दिवस से अधिक की शिकायतों के निराकरण के लिए 15 दिन तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीओ डूडा को निकायों की शिकायतों को मॉनिटरिंग करते हुए बंद कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही समग्र आधार ई केवाईसी में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने पशुपालन विभाग द्वारा केसीसी की प्रोग्रेस बढ़ाने पर प्रशंसा की।
मध्याह्न भोजन का स्कूलों में निरीक्षण नहीं करने पर तीन अधिकारियों को नोटिस
कलेक्टर ने स्कूलों के मध्याह्न का निरीक्षण नहीं करने पर वाणिज्यिक कर अधिकारी, वेयर हाउस प्रबंधक एवं ईई पीएचई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम आवास की समीक्षा करते हुए पीओ डूडा एवं निकायों के सीएमओ को आवासों के शतप्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा जिनके खातों में आवास की किश्त अंतरित हो चुकी है उनके निर्माण कार्य शुरू होने की चेकिंग करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कितने हितग्राहियों के खातों में पैसा पहुंचा है और कितनों ने निर्माण कार्य प्रारंभ किया है, आदि जानकारी व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने पीएम स्वनिधि योजना में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीयवार में मिलने वाली राशि की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों को एलडीएम को बैंकों से डिस्वर्स कराने के निर्देश दिए।
एक बगिया माँ के नाम कार्य की समीक्षा
कलेक्टर ने एक बगिया माँ के नाम कार्य में जनपद सीईओ को दो टूक शब्दों में कहा कि कार्य में प्रगति बढ़ाएं नहीं तो संबंधित पर कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। कलेक्टर ने 5 प्रतिशत से कम प्रगति वाले अधिकारियों की वेतन रोकने के निर्देश दिए।
मृत व्यक्तियों को बैंक में होने वाले बीमा का लाभ दिलाने के निर्देश
श्रद्धा सुमन अभियान के तहत 03 माह में मृत व्यक्ति को उसके बैंकों में होने वाले बीमा के तहत लाभांवित किये जाने का उद्देश्य है। समस्त निकायों को सर्वे कराते हुये ऐसे हितग्राहियों की सूची तैयार कराकर लाभ दिलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को हितग्राहियों के मय परिवार का बीमा कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

सीएम हेल्पलाइन के निराकरण एवं एक बगिया माँ के नाम कार्य में प्रगति बढ़ाएं: कलेक्टर
British Airways की फ्लाइट खराब मौसम के कारण डायवर्ट
डिप्टी कमिश्नर ने छात्रावासों में पाई खामियां, अधीक्षकों को लगाई फटकार
कन्या महाविद्यालय में धांधली के विरोध में प्रदर्शन पुलिस से विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की झड़प
डीजे पर गाना बदलने की छोटी सी बात पर विवाद
प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल बने शिवम वर्मा
Mumbai में प्रदूषण पर सख्त कदम, 1000+ साइट्स को नोटिस
बरेली के मौलाना ने पीएम मोदी से की इज़राइल यात्रा रद्द करने की अपील