डिप्टी कमिश्नर ने छात्रावासों में पाई खामियां, अधीक्षकों को लगाई फटकार
डिप्टी कमिश्नर ने छात्रावासों में पाई खामियां, अधीक्षकों को लगाई फटकार
पूर्व कलेक्टर और पूर्व सीएम के फ्लैक्स हटवाए
बड़ामलहरा। आदिमजाति कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर गनेश भड़ार ने बड़ामलहरा में संचालित विभिन्न छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आने पर उन्होंने छात्रावास अधीक्षकों को जमकर लताड़ लगाई। डिप्टी कमिश्नर विशेष रूप से तब भड़क उठे जब उत्कृष्ट कन्या छात्रावास में पूर्व कलेक्टर संदीप जीआर और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फ्लैक्स अभी भी लगे मिले। उन्होंने मौके पर ही चपरासी से सभी फ्लैक्स हटवा दिए।
डिप्टी कमिश्नर ने छात्रावास अधीक्षक को फटकार लगाते हुए कहा कि जब पूर्व जनप्रतिनिधियों और पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों के नाम के फ्लैक्स लगे रहेंगे तो बच्चे क्या पढ़ेंगे, वही पढ़ेंगे जो वहां लिखा होगा। निरीक्षण में व्यवस्थाओं में लापरवाही, साफ-सफाई की कमी, अभिलेखों का सही संधारण न होना और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं में खामियां पाई गईं।
अनुसूचित जाति जूनियर छात्रावास में छात्रों की शिकायतों और गंदगी पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। अनुसूचित जाति जूनियर बालक छात्रावास के अधीक्षक मौके पर नहीं मिले, जिसके लिए भी काफी नाराजगी व्यक्त की गई। इसके बाद उत्कृष्ट बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया गया।
डिप्टी कमिश्नर ने मौके पर मौजूद सभी जिम्मेदार अधीक्षकों को तत्काल सुधार करने के सख्त निर्देश दिए और जांच रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रावासों में अनुशासन, स्वच्छता और शैक्षिक माहौल बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश