कन्या महाविद्यालय में धांधली के विरोध में प्रदर्शन पुलिस से विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की झड़प
कन्या महाविद्यालय में धांधली के विरोध में प्रदर्शन
पुलिस से विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की झड़प
छतरपुर। छतरपुर कन्या महाविद्यालय में चल रही अनियमितताओं और धांधली के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने महाविद्यालय की छात्राओं के साथ मिलकर प्राचार्य एच.डी. अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान एक कमीशन लेने संबंधित प्राचार्य का कथित ऑडियो वायरल होने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे।
इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिससे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच झड़प हो गई। छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में परीक्षा, प्रवेश और अन्य मामलों में गंभीर अनियमितताएं बरती जा रही हैं तथा प्राचार्य द्वारा कमीशन लेकर फैसले लिए जा रहे हैं। वायरल ऑडियो में प्राचार्य के कथित तौर पर पैसे लेने की बात सामने आई है, जिसने पूरे मामले को और गरमा दिया है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है और ऐसी धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की कि प्राचार्य के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो, जांच समिति गठित की जाए और दोषियों को सजा दी जाए। झड़प के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। घटना के बाद महाविद्यालय परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

न्यूज़ सोर्स : Mail

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश