खजुराहो के मंदिरों में स्थापित मूर्तियों की टेराकोटा प्रतिकृतियां आकर्षण का केंद्र
खजुराहो के मंदिरों में स्थापित मूर्तियों की टेराकोटा प्रतिकृतियां आकर्षण का केंद्र
खजुराहो। विश्व प्रसिद्ध खजुराहो डांस फेस्टिवल में इस वर्ष छत्तीसगढ़ और प्रदेश के मंडला जिले से आए कलाकारों ने खजुराहो की चंदेलकालीन कला के लिए मशहूर मंदिरों की मूर्तियों की आकर्षक टेराकोटा प्रतिकृतियां बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
कलाकारों ने भगवान विष्णु की बराह तथा अन्य प्रसिद्ध मूर्तियों की बारीक नक्काशी और भाव-भंगिमाओं को मिट्टी में जीवंत रूप दिया। इन प्रतिकृतियों में मंदिर की मूर्तियों की सूक्ष्म कला, अलंकरण और पारंपरिक शैली को बेहद खूबसूरती से उकेरा गया है।
प्रमुख कलाकार नरेंद्र मिश्रा ने बताया, हम मंदिर की मूर्तियों की यह कलाकृति बचपन से बनाते आ रहे हैं। यह हमारी परंपरा से जुड़ी कला है। खजुराहो की मूर्तियां हमें प्रेरणा देती हैं, इसलिए हमने उनकी टेराकोटा प्रतिकृतियां तैयार की हैं। महोत्सव में पहुंचे पर्यटकों और कला प्रेमियों ने इन कलाकृतियों की सराहना की। कई लोगों ने इन मूर्तियों को स्मृति चिह्न के रूप में भी खरीदा। इस प्रकार नृत्य और शिल्पकला का संगम खजुराहो महोत्सव को और भी खास बना रहा है।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश