सड़क पर गौ-माता लावारिस मिली तो लगेगा जुर्माना, कचरा फेंकने पर भी लगेगा झटका
सड़क पर गौ-माता लावारिस मिली तो लगेगा जुर्माना, कचरा फेंकने पर भी लगेगा झटका
छतरपुर। शहर की सड़कों को आवारा पशुओं से मुक्त करने और स्वच्छता को पंख लगाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने अब डंडा चलाने की तैयारी कर ली है। सड़कों पर पालतू गायों को खुला छोडऩे और घर के बाहर कचरा फेंकने की आदतों पर लगाम कसने के लिए सीएमओ माधुरी शर्मा ने सख्त जुर्माना प्रणाली लागू करने के आदेश जारी किए हैं।
नए नियमों के मुताबिक, यदि कोई पशुपालक अपनी पालतू गाय को सड़क पर आवारा घूमते हुए छोड़ता है, तो उसे 1000 का अर्थदंड भरना होगा। वहीं, सार्वजनिक स्थानों या घर के बाहर गंदगी फैलाने वालों से 500 की चालानी कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका का यह कड़ा रुख शहर में बढ़ रही पशुओं की मौतों और सड़क हादसों को देखते हुए सामने आया है। दरअसल, सड़कों पर फेंका गया पॉलिथीन और सड़ा-गला कचरा खाने से बेजुबान गायों की असमय मौत हो रही है, जो पशु प्रेमियों के लिए गहरी चिंता का विषय है।
इसके अलावा, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा की गई बैरिकेडिंग के बावजूद हाईवे पर पशुओं का डेरा जमा रहता है, जिससे आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इन तमाम समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन ने अब नागरिकों की सीधी जवाबदेही तय कर दी है।
नगर पालिका सीएमओ माधुरी शर्मा ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने पालतू पशुओं की जिम्मेदारी स्वयं संभालें और उन्हें खूंटे से बांधकर रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाना सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए कचरा हमेशा निर्धारित स्थान पर ही डालें। सीएमओ ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी और नगर पालिका की टीमें लगातार गश्त कर जुर्माना वसूलेंगी।

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
10वीं के छात्र पर सहपाठी का हमला, एक थप्पड़ के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज
राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना से कांग्रेस को लग सकता है झटका.......केसीआर एक सीट पर दावा करने की तैयारी में
एमपी विधानसभा में मोदी-ट्रंप मुलाकात की गूंज, अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस आक्रामक
खजुराहो के मंदिरों में स्थापित मूर्तियों की टेराकोटा प्रतिकृतियां आकर्षण का केंद्र
सड़क पर गौ-माता लावारिस मिली तो लगेगा जुर्माना, कचरा फेंकने पर भी लगेगा झटका