रफ्तार का कहर: थाने के सामने कार ने शिक्षक को उड़ाया, इलाज के दौरान हुई मौत
रफ्तार का कहर: थाने के सामने कार ने शिक्षक को उड़ाया, इलाज के दौरान हुई मौत
टक्कर मारने वाली कार जप्त, नहीं पकड़ा गया आरोपी चालक
छतरपुर। जिले के गढ़ीमलहरा कस्बे में शनिवार की शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसे में एक शिक्षक की असामयिक मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना थाना परिसर के ठीक सामने उस समय घटित हुई जब ऊजरा में पदस्थ 38 वर्षीय शिक्षक विपिन पुत्रार धाचरण चौरसिया शाम की सैर पर निकले थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महोबा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित और तेज़ रफ्तार अल्टो कार ने सड़क किनारे टहल रहे विपिन चौरसिया को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह उछलकर दूर झाडिय़ों में जा गिरे। टक्कर की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शिक्षक मौके पर ही अचेत हो गए और उनके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। हादसा थाना परिसर के अत्यंत समीप होने के कारण थाना प्रभारी रीता सिंह के निर्देशन में पुलिस बल तत्काल सक्रिय हो गया। डायल 112 के आरक्षक योगेश रिछारिया और पायलट उदयभान ने तत्परता दिखाते हुए घायल शिक्षक को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अदिति अग्रवाल ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद समाचार के मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गढ़ी मलहरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने घटना स्थल से दुर्घटनाकारी वाहन को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है, जबकि चालक की तलाश जारी है।
एमएलसी रिपोर्ट आने के बाद पकड़ा जाएगा आरोपी चालक
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण करा ली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटना के समय कार में मौजूद एक बच्ची भी घायल हुई है, जिसका उपचार जारी है। थाना प्रभारी के अनुसार, वर्तमान में पुलिस अस्पताल से प्राप्त होने वाली एमएलसी रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है। हालांकि अब तक पीडि़त पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने कोई थाने नहीं पहुंचा है, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट दर्ज होते ही वैधानिक आधार पर आगे की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश