खजुराहो डांस फेस्टिवल में स्काई डाइविंग के दौरान सुरक्षा पर सवाल
खजुराहो डांस फेस्टिवल में स्काई डाइविंग के दौरान सुरक्षा पर सवाल
लैंडिंग स्थल पर ही घूमता रहा गाय, भैंसों,बकरियों का झुंड
खजुराहो। विश्व प्रसिद्ध खजुराहो डांस फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित स्पोट्र्स एंड एडवेंचर कार्यक्रम में इस बार व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पहले जहां कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार को लेकर कमी की चर्चा थी, वहीं अब स्काई डाइविंग में सुरक्षा व्यवस्था में भी लापरवाही सामने आने से आयोजन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है।
स्काई डाइविंग का संचालन कर रही कंपनी स्काई हाई पर सुरक्षा को लेकर पर्याप्त सतर्कता न बरतने के आरोप लग रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,जिस लैंडिंग स्थल पर प्रतियोगी सीधे उतरते हैं, उसी स्थान पर भैंसों का झुंड घूमता नजर आया। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों में चिंता बढ़ गई।
हालांकि लैंडिंग स्थल पर डॉक्टर और एंबुलेंस की व्यवस्था मौजूद थी, लेकिन कंपनी का कोई प्रशिक्षित स्टाफ सदस्य वहां सक्रिय रूप से तैनात नहीं दिखा। स्थानीय ग्रामीणों ने इसे गंभीर चूक बताया। पास के गांव से आए एक ग्रामीण ने व्यंग्य करते हुए कहा, ऊपर से आदमी गिरेगा और नीचे भैंस की सवारी करेगा क्या?
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले ही प्रचार-प्रसार की कमी के कारण कार्यक्रम की अपेक्षित चर्चा नहीं हो सकी, और अब सुरक्षा में कमी सामने आने से आयोजन की साख प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्काई डाइविंग जैसी जोखिम भरी गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा लैंडिंग स्थल को पूरी तरह सुरक्षित और खाली रखा जाए।
इस संबंध में कंपनी के अरुण सिंह चौहान ने बताया कि हमारा स्टॉफ केवल लैंडिंग के समय रहता है,जबकि वहीं मौजूद डॉ.यशवंत सिंह बमौरिया ने बताया कि उनकी ड्यूटी सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक प्रशासन ने निर्धारित की है।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश