निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण
निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण
रोल प्रेक्षक राजनैतिक दलों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की
राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावली सूची सौंपी गई
छतरपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 मान से निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को सम्पन्न हुआ। इस संबंध में रोल प्रेक्षक सतेन्द्र सिंह वि.क.अ. सह-संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक का अयोजन किया गया। उक्त बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ जैसवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मिलिंद नागदेवे एवं राजनैतिक दल इण्डियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी एवं कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इण्डिया (मा.) बैठक में उपस्थित रहे। राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों द्वारा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम सफलता पूर्वक पूर्ण हो जाने पर जिला प्रशासन के कार्यों की प्रंशसा की गई। रोल प्रेक्षक द्वारा अंतिम प्रकाशन के दौरान 100 साल से अधिक आयु के मतदाताओं को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/तहसीलदारों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के ऐसे मतदाताओं को सम्मानित करने के निर्देश दिये गये।
21 फरवरी 2026 की स्थिति में विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता
विधानसभा क्षेत्र 48-महाराजपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 227436, 49-चंदला में कुल मतदाताओं की संख्या 228950, 50-राजनगर में कुल मतदाताओं की संख्या 243024, 51-छतरपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 223017, 52-बिजावर में कुल मतदाताओं की संख्या 230327 एवं 53-मलहरा में कुल मतदाताओं की संख्या 229121 जिले में पुरुष मतदाता 742406 महिला मतदाता 639455 एवं थर्ड जेण्डर 14 कुल मतदाता 1381875 है।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश