छतरपुर के बैडमिंटन कोर्ट में उतरे मंत्री-विधायक, खिलाडिय़ों में भरा जोश
छतरपुर के बैडमिंटन कोर्ट में उतरे मंत्री-विधायक, खिलाडिय़ों में भरा जोश
छतरपुर। शहर के स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में आज से खेल का नया रोमांच शुरू हो गया है। द्वितीय छतरपुर प्रीमियर लीग बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुक्रवार को आतिशबाजी और तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच शानदार शुभारंभ हुआ। खास बात यह रही कि उद्घाटन करने पहुँचे राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक ललिता यादव और जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अर्जरिया ने खुद भी रैकेट थामकर बैडमिंटन खेला, जिसे देख खिलाडिय़ों का उत्साह दोगुना हो गया।
मध्य प्रदेश और यूपी के खिलाडिय़ों का होगा महामुकाबला
जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया ने बताया कि यह टूर्नामेंट तीन दिनों तक चलेगा। इसमें न केवल मध्य प्रदेश के सागर, टीकमगढ़ और पन्ना बल्कि उत्तर प्रदेश के महोबा, बांदा और झांसी जैसे जिलों की दिग्गज टीमें भी शिरकत कर रही हैं। आयोजकों का लक्ष्य है कि बुंदेलखंड की इस जमीनी प्रतिभा को निखारा जाए ताकि यहाँ के खिलाड़ी भविष्य में स्टेट और नेशनल लेवल पर छतरपुर का झंडा गाड़ सकें।
अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह: खेल ही जीवन का आधार
शुभारंभ अवसर पर राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार और विधायक ललिता यादव ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। अतिथियों ने उम्मीद जताई कि इस प्रीमियर लीग के जरिए छतरपुर को नए बैडमिंटन सितारे मिलेंगे।
पूरा स्टेडियम खिलाडिय़ों और खेलप्रेमियों से खचाखच भरा हुआ है। तीन दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में बुंदेलखंड अंचल की सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। स्थानीय प्रशासन और खेल समिति के सामूहिक सहयोग से हो रहा यह आयोजन शहर की खेल संस्कृति में एक नया अध्याय जोड़ रहा है।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश