298 केंद्रों पर होगी कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा
298 केंद्रों पर होगी कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा
छतरपुर। बोर्ड पैटर्न पर कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इन दोनों परीक्षाओं के लिए जिले में इस बार 298 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर जिले के 80 हजार 359 परीक्षार्थी शामिल होंगे। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए। जिला शिक्षा केंद्र द्वारा केंद्र अध्यक्ष और सहायक केंद्र अध्यक्षों की बैठक बुलाकर व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
कक्षा 5वीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगी। वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षा 28 फरवरी तक चलेगी। दोनों परीक्षाओं की शुरूआत प्रथम भाषा हिंदी और अंग्रेजी से हो रही है। परीक्षा का समय इस बार दोपहर 2 बजे से साढ़े 4:30बजे तक निर्धारित किया गया है। कक्षा 5वीं में 43 हजार 128 परीक्षार्थी दर्ज हैं, वहीं कक्षा 8वीं में 37 हजार 231 परीक्षार्थी दर्ज हैं। परीक्षा के लिए बनाए 298 केंद्रों पर 74 जन शिक्षा केंद्रों के 2829 स्कूलों के परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ए एस पाण्डेय ने बताया कि जिले में 298 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें सभी केन्द्रों के लिए केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष नियुक्त कर आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है। पूरी सावधानी और गंभीरता के साथ शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाओं का संचालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यहां हर साल साक्षात् मनुष्य रूप में दर्शन देते हैं महादेव, रौद्र और शांत ऊर्जा दोनों की होती है पूजा
हर अपराधी के भीतर छिपा होता है इंसान: श्री श्री रविशंकर ने बताया करुणा से बदलता है नजरिया
सामुद्रिक शास्त्र: नाखूनों का रंग बताता है आपकी तरक्की का संकेत, जानें लाल, गुलाबी, पीले या सफेद का अर्थ
बुध ग्रह की नीच राशि में शनि के साथ युति, मकर समेत 6 राशियों को खर्च, करियर और परिवार में सावधानी की सलाह
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज