बागेश्वर धाम गुरुकुलम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू 20 फरवरी से 15 मार्च तक मिलेंगे फॉर्म
बागेश्वर धाम गुरुकुलम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
20 फरवरी से 15 मार्च तक मिलेंगे फॉर्म
छतरपुर। धार्मिक एवं सांस्कृतिक शिक्षा के केंद्र बागेश्वर धाम के गुरुकुलम के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश फॉर्म 20 फरवरी से 15 मार्च तक उपलब्ध रहेंगे। जो भी विद्यार्थी इस गुरुकुलम में अध्ययन करना चाहते हैं वह बागेश्वर धाम कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संपर्क कर प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं।निर्धारित तिथि के भीतर ही आवेदन करना अनिवार्य होगा।
जानकारी के मुताबिक बागेश्वर धाम में विगत दिनों सप्तम कन्या विवाह महोत्सव के अवसर पर गुरुकुलम का शुभारंभ किया गया था। इस गुरुकुलम में कुछ बच्चों के प्रवेश हो चुके हैं लेकिन अन्य बच्चों के प्रवेश हेतु सूचना दी जा रही है। उन अभिभावकों से आग्रह किया गया है जो अपने बच्चों को गुरुकुलम में पढ़ाना चाहते हैं वे बागेश्वर धाम के कार्यालय से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले सकते हैं। गुरुकुलम में पारंपरिक भारतीय संस्कृति, वेद-शास्त्र एवं नैतिक शिक्षा के साथ आधुनिक विषयों का भी समावेश किया जायेगा जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव