एक भारत विविध संस्कृति की थीम पर आधारित अंतरराष्ट्रीय खजुराहो कार्निवल 2026 के ऑडिशन शुरू
एक भारत विविध संस्कृति की थीम पर आधारित अंतरराष्ट्रीय खजुराहो कार्निवल 2026 के ऑडिशन शुरू
खजुराहो। एक भारत विविध संस्कृति की थीम पर आधारित अंतरराष्ट्रीय खजुराहो कार्निवल 2026 के लिए आज से ऑडिशन शुरू हो गए हैं। यह कार्निवल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को विश्व मंच पर प्रस्तुत करने का एक अनूठा अवसर प्रदान कर रहा है।
कार्निवल के दौरान देशभर के 100 से अधिक शिल्पकार अपने हस्तशिल्प, हथकरघा एवं पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। अफगानिस्तान और मॉरीशस जैसे देशों के लोक नृत्य भी इसमें शामिल होंगे, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा। देश के 17 राज्यों ने अपने लोक, जनजातीय नृत्य दलों, सांस्कृतिक समूहों एवं शिल्पकारों के माध्यम से सहभागिता की सहमति प्रदान की है। अब तक देशभर से कुल लगभग 5700 रजिस्ट्रेशन प्राप्त हो चुके हैं, जो इस उत्सव के प्रति उत्साह को दर्शाता है।
कार्निवल की प्रमुख आकर्षण होगी प्रतिदिन भव्य सांस्कृतिक परेड। 20 फरवरी से शिल्पग्राम, खजुराहो से शुरू होकर यह परेड खजुराहो मंदिर परिसर तक जाएगी, जहां भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्निवल का शुभारंभ 20 फरवरी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। यह आयोजन 18 से 26 फरवरी 2026 तक शिल्पग्राम एवं मेला ग्राउंड में चलेगा, जो 52वें खजुराहो डांस फेस्टिवल के साथ समानांतर आयोजित हो रहा है। मनोज गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर, एग्री इंडस्ट्रीज विकास चैंबर ने बताया कि यह कार्निवल भारत की एकता में विविधता को सेलिब्रेट करने का माध्यम बनेगा और कलाकारों, शिल्पकारों तथा सांस्कृतिक समूहों को एक मंच प्रदान करेगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव