बिजावर विधानसभा को बजट में बड़ी सौगात
बिजावर विधानसभा को बजट में बड़ी सौगात
करोड़ों रुपये की लागत से बनेंगी कई किलोमीटर सड़कें, विधायक ने जताया आभार
बिजावर। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा के लिए विकास के नए द्वार खुल गए हैं। क्षेत्र की लंबे समय से लंबित महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को सरकार ने अपनी वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिससे बिजावर और आसपास के ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदलने वाली है। करोड़ों रुपए की लागत से बनने जा रही इन कई किलोमीटर की सड़कों की मंजूरी मिलने पर बिजावर विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का आभार व्यक्त किया है। विधायक ने इसे क्षेत्र की जनता की लंबे समय से की जा रही मांग की जीत बताया और कहा कि यह कदम बिजावर को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे में मील का पत्थर साबित होगा।
बजट में मिली इस सौगात के तहत बिजावर से बड़ामलहरा वाया नयाताल मार्ग के चौड़ीकरण को हरी झंडी दी गई है, जिससे दो बड़े कस्बों के बीच आवागमन पहले से कहीं ज्यादा सुगम और तेज हो जाएगा। इसके साथ ही, प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन केंद्र जटाशंकर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिजावर से जटाशंकर तक एक पूर्णत: नवीन सड़क के निर्माण की मंजूरी मिली है। पर्यटन की दृष्टि से यह मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही जैतपुर से वर्धा तक की सड़क का भी कायाकल्प किया जाएगा, जहाँ चौड़ीकरण के साथ-साथ नवीन सड़क का निर्माण कार्य किया जाना है।
इन सड़कों के निर्माण से न केवल बिजावर क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी नई ऊर्जा मिलेगी। विधायक राजेश शुक्ला बबलू का कहना है कि बेहतर सड़कों से किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुँचाने में आसानी होगी और जटाशंकर धाम में पर्यटकों की संख्या बढऩे से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए इसी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे और जल्द ही इन परियोजनाओं का निर्माण कार्य धरातल पर शुरू कराया जाएगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव