चार दिन से लापता 17 वर्षीय किशोरी का शव गौरिहार के बड़े तालाब में तैरता मिला, सनसनी फैली
चार दिन से लापता 17 वर्षीय किशोरी का शव गौरिहार के बड़े तालाब में तैरता मिला, सनसनी फैली
परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की
छतरपुर। जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। बीते 14 फरवरी (शनिवार) की रात से लापता 17 वर्षीय किशोरी अर्पणा साहू का शव आज सुबह गौरिहार के बड़े तालाब में तैरता हुआ मिला। परिजनों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, गौरिहार निवासी जयप्रकाश साहू की पुत्री अर्पणा साहू उम्र लगभग 17 वर्ष शनिवार रात घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने तुरंत गौरिहार थाने में पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी।
आज सुबह तालाब में तैरता शव देखकर लोगों ने सूचना दी, जिसके बाद गौरिहार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किशोरी की मौत हादसे में हुई, आत्महत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से। पुलिस सभी

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव