मां की शिकायत के बाद नाबालिग बेटे ने किया बड़ा खुलासा
मां की शिकायत के बाद नाबालिग बेटे ने किया बड़ा खुलासा
नशा देकर कराई गई गहनों और नगदी की चोरी, दो युवकों पर लगाया आरोप
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पन्ना नाका निवासी राजकुमारी पटेल ने अपने ही नाबालिग बेटे के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन मामले में अब नया मोड़ आ गया है। गुरुवार को महिला अपने बेटे को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, जहां नाबालिग लड़के ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया और खुद पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए दो युवकों पर गंभीर इल्ज़ाम लगाए।
जानकारी के अनुसार राजकुमारी पटेल ने 4 फरवरी को एसपी कार्यालय में आवेदन देकर बताया था कि उनका नाबालिग बेटा घर से सोने का मंगलसूत्र, सोने की झुमकी, चांदी के जेवर और करीब 40 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गया है। परिजनों ने जबलपुर से लड़के को पकड़ा और अब वह माता-पिता के साथ पुलिस के सामने पेश हुआ।
नाबालिग ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल करते हुए दावा किया कि सत्यम शर्मा और अभिषेक पटेल ने उसे नशे के इंजेक्शन लगाकर नशे की लत लगाई और फिर मां के गहने व नगदी चोरी करवाए। उसका कहना है कि नशे की लत के चलते उसे मजबूर किया गया। लड़के ने यह भी बताया कि आजाद चौक पर सोने की दुकान संचालक कपिल सोनी को सोना बेचने की बात कही गई थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने नाबालिग को अपने साथ लेकर जांच और पूछताछ शुरू कर दी है।

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना
कानूनी लड़ाई में मिली राहत, फरमान खान को बड़ा फायदा
दुर्ग में ट्रैफिक सख्ती, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी
नोएडा में बवाल: वेतन बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी
IPL 2026 में क्रुणाल का नया हथियार, बल्लेबाज भी हैरान
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर बंद रहेंगे सभी सरकारी संस्थान