स्वामी विवेकानंद जैसे युगों युगों तक याद रहेंगे धीरेंद्र शास्त्री महाराज: मलूक पीठाधीश्वर
स्वामी विवेकानंद जैसे युगों युगों तक याद रहेंगे धीरेंद्र शास्त्री महाराज: मलूक पीठाधीश्वर
बागेश्वर धाम बन गया सामाजिक परिवर्तन का केंद्र: महामहिम राज्यपाल
सप्तम कन्या विवाह महोत्सव में संतो सहित विशेष अतिथियों की लग रही हाजरी
छतरपुर। बागेश्वर धाम में बुंदेलखंड का महाकुंभ अपने चरमोत्कर्ष पर है। बुधवार को मलूक पीठाधीश्वर पूज्य राजेंद्र दास महाराज, असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों एवं संतों ने अपनी हाजिरी लगाई बालाजी के दर्शन करने के पश्चात सभी ने मंच से लाखों श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और कन्या विवाह महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी बेटियों को वैवाहिक जीवन की बधाई दी। मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज ने कहा कि जिस तरह से स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व में सनातन की पताका फहराई थी। इसी तरह युवा संत के रूप में बागेश्वर महाराज सनातन का कार्य कर रहे हैं। बागेश्वर महाराज को उनके कार्यों के साथ युगों युगों तक याद किए जाएंगे। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने कहा कि बागेश्वर धाम में 301 बेटियों का कार्य अत्यंत पवित्र और पुण्य तथा महिमामय है। परमार्थ के कार्य के लिए ही साधु वेश में भगवान धरती पर आते हैं। उन्होंने कहा कि बागेश्वर महाराज किसी बेटी के माता-पिता, किसी के अभिभावक और किसी के संरक्षक बनाकर कार्य कर रहे हैं। मानवीय करुणा और सांस्कृतिक मूल्यों की वजह से उन्हें दुनिया में याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ बागेश्वर धाम से बेटी को सजाओ का संदेश दिया जा रहा है। महामहिम राज्यपाल ने कहा कि बागेश्वर धाम अब सामाजिक परिवर्तन का केंद्र बन गया है। संतो के साथ महामहिम राज्यपाल ने गौशाला जाकर गौ दर्शन और गौ पूजन किया। इस अवसर पर गंगा दास महाराज, हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास महाराज सहित अन्य संत उपस्थित रहे।
समाज की निधि समाज को समर्पित: बागेश्वर महाराज
बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी संतो, अतिथियों का स्वागत करते हुए अपनी वाणी से कहा कि समाज के माध्यम से जो धनराशि प्राप्त होती है एवं मंदिर में जो भी चढ़ोतरी आती है वह गरीब बेटियों के विवाह में लगाई जाती है। समाज से प्राप्त होने वाली निधि को समाज को ही समर्पित किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी मंदिरों से इस तरह का संदेश जाएगा तो कोई भी पिता अपनी बेटी को बोझ नहीं समझेगा। उन्होंने कहा कि महात्मा जिनकी बाह पकड़ लेते हैं भगवान उनका कभी साथ नहीं छोड़ते।

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना
कानूनी लड़ाई में मिली राहत, फरमान खान को बड़ा फायदा
दुर्ग में ट्रैफिक सख्ती, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी
नोएडा में बवाल: वेतन बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी
IPL 2026 में क्रुणाल का नया हथियार, बल्लेबाज भी हैरान
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर बंद रहेंगे सभी सरकारी संस्थान