कोलकाता में दिलीप घोष के सौतेले बेटे की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजूमदार के बेटे श्रींजय दासगुप्ता (27) की मौत हो गई है. इस अप्राकृतिक मौत से हड़कंप मच गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आज सुबह सात बजे न्यूटाउन स्थित उनके आवास से वो अचेत अवस्था में मिले. इसके बाद उन्हें पहले न्यूटाउन के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां से उन्हें बिधाननगर उपजिला अस्पताल भेज दिया गया.
डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस बात को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है कि उनकी मृत्यु क्यों हुई और घटना के पीछे क्या कारण था. शव को पोस्टमार्टम के लिए अरगिर अस्पताल भेजा जा रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, उनका शव उस कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला जहां वह रहते थे. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के पीछे की वजह पता लग पाएगी और रहस्य से पर्दा उठ सकेगा.
पत्नी की पहली शादी से था पैदा हुआ था श्रींजय
मृतक श्रींजय मजूमदार भाजपा नेता दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजूमदार की पहली शादी से हुआ बेटा था. उसका शव मंगलवार को न्यू टाउन इलाके के एक फ्लैट में रहस्यमय परिस्थितियों में मिला.पुलिस अधिकारी ने कहा, “मृत्यु का कारण पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम के बाद ही इसका पता चलेगा. हम मामले की जांच कर रहे हैं.”फिलहाल पुलिस को न तो रिंकू मजूमदार की ओर से और न ही मृतक के परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई औपचारिक शिकायत मिली है.

शुक्रवार को होगा बड़ा फैसला! क्या CPI गठबंधन विजय का साथ देगा?
डिप्टी CM बनने से किया था इनकार, अब कैबिनेट में शामिल हुए निशांत कुमार
अगस्त से अपग्रेडेड Passenger Reservation System में शिफ्ट होंगी ट्रेनें
आरपीएफ महानिदेशक ने भोपाल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर लिया जायजा
ऑपरेशन सिंदूर: कैसे भारतीय जवानों ने आतंक के ठिकानों को किया ध्वस्त
सम्राट चौधरी बांटेंगे 19 मंत्रियों के विभाग, बाकी 15 पर किसका होगा फैसला?
ऑपरेशन सिंदूर देश के संकल्प और शक्ति का प्रतीक: रक्षामंत्री
‘118 विधायक दिखाओ, तभी शपथ होगी’: तमिलनाडु के राज्यपाल ने विजय को लौटाया
युवक को उतारने जबलपुर से पहुंची रेस्क्यू टीम, बिजली लाइनें बंद