इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 531 विद्यार्थियों ने किया आवेदन
हाथरस । विभागीय प्रयासों के बाद प्रधानमंत्री इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में आवेदनों की संख्या बढ़ गई है। जिले में अब तक करीब 531 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थी इस योजना में 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार प्रधानमंत्री इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के माध्यम से विद्यालयों में नवाचार को बढ़ावा देना चाहती है। विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए विचार देना होता है। चयनित विचारों वाले विद्यार्थियों को मॉडल विकसित करने के लिए दस हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। इन दिनों इस योजना के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।- स्वाति भारती, बीएसए ने बताया की प्रधानमंत्री इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में विद्यार्थियों का आवेदन कराने के लिए शिक्षकों व सभी एआरपी को निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच विद्यार्थियों के आवेदन करने के निर्देश जारी किए हैं।

महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
सुषमा स्वराज मेरे जीवन की प्रेरणा रहीं, हमेशा रहेंगी – रेखा गुप्ता
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम