ब्रिटेन में 50 मंदिर हुए बंद
लंदन। ब्रिटेन में रहने वाले हिंदुओं में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के प्रति आक्रोश पाया जा रहा है। कारण है ब्रिटेन के लगभग 500 में से 50 मंदिर बंद हो चुके हैं। तमाम मंदिरों में कई सारे काम बंद कर दिए गए हैं। वजह है सुनक सरकार भारतीय पुजारियों को वीजा जारी नहीं कर रही। जानकारी के अनुसार ब्रिटेन में करीब 20 लाख भारतीय हिंदू रहते हैं । पुजारी मंदिरों में सेवा कार्य के साथ-साथ भारतीयों के गृह प्रवेश और विवाह समारोह भी संपन्न कराते हैं। बर्मिंघम में लक्ष्मीनारायण मंदिर के सहायक पुजारी सुनील शर्मा ने कहा कि सुनक सरकार से उम्मीद थी कि वीजा जारी करने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
हिंदू होने के नाते ऋषि सुनक हमारी समस्याओं को समझेंगे, लेकिन सरकार ऐसा करने में अब तक विफल ही रही है। संयुक्त मंदिर समूह ने विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली के समक्ष इस मुद्दे को उठाया गया है। लेबर पार्टी के वरिष्ठ सांसद गैरेथ थॉमस ने भी गृहमंत्री को पत्र लिखकर टियर 5 वीजा प्रक्रिया को तेज करने की मांग की है। बता दें कि ब्रिटेन में पुजारी के लिए टियर-5 धार्मिक वीजा जारी होता है। यह अस्थायी वीजा होता है। वीजा अवधि खत्म होने से 6 महीने पहले ही मंदिर समिति नए पुजारी के लिए वीजा ऐप्लिकेशन शुरू कर देती है, लेकिन ज्यादातर मामलों में क्लियरेंस नहीं मिलता। भारतीयों की मांग है कि टियर-5 धार्मिक वीजा को दो से बढ़ाकर 3 साल का किया जाए।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर घमासान: अधिकृत प्रकोष्ठ संस्था को प्रभार न मिलने से विकास कार्य ठप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
अमित शाह का हमला: तुष्टिकरण से नहीं होगा बंगाल का विकास, 8 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा राज्य
MP में जांच आयोगों की रिपोर्ट पर सुस्ती, 7 प्रतिवेदन अब तक विधानसभा में लंबित
ईरान का दावा—परमाणु ठिकानों पर अमेरिका-इज़राइल ने किया हमला, IAEA बोला- नहीं मिला कोई सबूत