गलतफहमी में हुई गोलाबारी में 5 सैनिकों की मौत
गाजा के सबसे बड़े शरणार्थी क्षेत्र जबालिया में इजरायली सेना और फलस्तीनी लड़ाकों के बीच भीषण लड़ाई जारी है। इजरायली सेना टैंकों और बख्तरबंद वाहनों से लड़ाकों व आबादी वाले क्षेत्रों पर हमले कर रही है और लड़ाके एंटी टैंक राकेट और मोर्टार से जवाब दे रहे हैं। जबालिया में गलतफहमी के चलते हुई इजरायली टैंक की गोलाबारी में इजरायल के ही पांच सैनिक मारे गए हैं और सात घायल हुए हैं।इस बीच, रफाह में भी लड़ाई जारी है और वहां पर इजरायली सेना धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। रफाह से करीब छह लाख बेघर फलस्तीनियों के ठिकाना छोड़कर अन्य स्थानों पर जाने की सूचना है। सात महीने की लड़ाई में आधुनिक हथियारों से लैस इजरायली सेना हमास और इस्लामिक जिहाद के लड़ाकों को हरा नहीं पाई है।
इजरायल ने कहा है कि गाजा से हमास के खात्मे के बाद ही वहां का सैन्य अभियान रुकेगा, जबकि अमेरिका ने कहा है कि इजरायल का यह लक्ष्य मुश्किल है और इसकी प्राप्ति में उसे अभी और कई महीने लग सकते हैं। गाजा में बनी भूमिगत सुरंगों से निकलकर फलस्तीनी लड़ाके इजरायली सैनिकों पर अचानक हमले कर रहे हैं और गायब हो जा रहे हैं। सात महीने के युद्ध में इजरायली हमलों में गाजा में अभी तक कुल 35,272 फलस्तीनी मारे गए हैं।गाजा के जबालिया शरणार्थी क्षेत्र में बुधवार को गलतफहमी में हुई गोलाबारी में इजरायली सेना के पांच सैनिक मारे गए और सात घायल हुए हैं। इस क्षेत्र में हमास के लड़ाकों से निपटने के लिए भेजी गई पैराट्रूपर्स ब्रिगेड की बटालियन के ये सभी सदस्य थे। इसी ब्रिगेड के एक टैंक से दागे गए दो गोलों की चपेट में आकर सैनिकों की मौत हुई और घायल हुए।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
सड़क पर कचरा फेंकने पर अब भारी जुर्माना – ₹1 लाख तक का फ़टका
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ