दक्षिण कोरिया में 3 कार कंपनियों ने रिकॉल किए 50 हजार वाहन
सोल । मर्सिडीज-बेंज कोरिया, स्टेलेंटिस कोरिया और दो अन्य कार निर्माता कंपनियों ने दोषपूर्ण कंपोनेंट्स के कारण 50 हजार से अधिक वाहनों को वापस मंगाने की घोषणा की है। परिवहन मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूमि, बुनियादी ढांचा एवं परिवहन मंत्रालय ने कहा कि होंडा मोटर और जगुआर लैंड-रोवर कोरिया सहित चार कंपनियां स्वेच्छा से 62 विभिन्न मॉडलों की कुल 50,760 इकाइयों को वापस बुला रही हैं।
जिन समस्याओं के कारण वाहन वापस मंगाए हैं, उसमें मर्सिडीज-बेंज की जीएलई 450 4मैटिक एसयूवी की गियरबॉक्स नियंत्रण इकाई में सॉफ्टवेयर समस्याएं, स्टेलंटिस की जीप ग्रैंड चेरोकी एसयूवी में एक दोषपूर्ण कंट्रोल आर्म और होंडा की एकॉर्ड सेडान की यात्री सीट में एक दोषपूर्ण सर्किट बोर्ड शामिल हैं।
पिछले साल नवंबर में, मर्सिडीज-बेंज कोरिया और तीन अन्य कार कंपनियों ने दोषपूर्ण घटकों के कारण 10 हजार से अधिक वाहन वापस बुलाए थे। मंत्रालय ने कहा था कि कंपनियों, जिनमें बीएमडब्ल्यू ग्रुप कोरिया, फॉक्सवैगन ग्रुप कोरिया और घरेलू विद्युतीकृत वैन निर्माता जीस मोबिलिटी भी शामिल हैं। उन्होंने स्वेच्छा से 20 अलग-अलग मॉडलों की कुल 10,981 इकाइयों को वापस बुला लिया।

India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन
इस्राइल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार; एक्टर ने जताई चिंता, कहा- 'जागकर काटी पूरी रात'
करण औजला ने दिल्ली से धमाकेदार अंदाज में किया 'के-पॉप कल्चर इंडिया टूर' का आगाज, फैंस से खचाखच भरा स्टेडियम
लंदन में सड़क हादसे का शिकार ब्रिटिश-भारतीय सिंगर मनजीत सिंह राल; अस्पताल में भर्ती
SBL Energy Limited की नागपुर फैक्ट्री में भीषण धमाका, 15 की मौत