प्रदेश में अक्षय उर्जा से पर्यावरण संरक्षण दिशा में बढ़ते कदम’
रायपुर : प्रदेश में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इस योजना के जरिए आम लोगों को न केवल बिजली बिल की बढ़ती चिंता से राहत मिल रही हैए बल्कि ग्रीन एनर्जी को अपनाकर वे पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।
पीएम सूर्य घर.मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल हुआ शून्य
अम्बिकापुर के देवेंद्रम कॉलोनी में रहने वाले श्री मनीष कुमार गुप्ता बताते हैं किए पीएम सूर्य घर.मुफ्त बिजली योजनांतर्गत हमने अपने घर की छत पर तीन किलो वाट का सोलर पैनल लगवाया है। शासन की इस योजना के तहत हमें 78 हजार रुपए की सब्सिडी भी मिली है। तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने में करीब 1 लाख 95 हजार रुपए तक की लागत लगती है। उन्होंने बताया कि पहले उनके यहां 3 से 4 हजार रुपए तक का हर महीने बिजली बिल आता था। वहीं गर्मियों में बिजली का बिल भी बढ़ जाता था। लेकिन जब से हमने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है पिछले तीन महीने से बिजली बिल शून्य हो गया है। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना से अक्षय उर्जा में एक क्रांति आई है। उन्होंने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि ग्रीन उर्जा को बढ़ावा देने और अपने बिजली बिल का बजट खत्म करने के लिए इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। उन्होंने इस योजना के लिए शासन का आभार व्यक्त किया।
पीएम सूर्य घर.मुफ्त बिजली योजना हेतु आवेदन की प्रक्रिया
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता राष्ट्रीय सौर ऊर्जा पोर्टल ;ीजजचेरूध्ध्चउेनतलंहींतण्हवअण्पदध् द्ध पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए बिजली कनेक्शन नंबरए आधार कार्ड और छत की फोटो जैसी सामान्य जानकारियां अपलोड कर सकते हैं या फिर अपने नजदीकी बिजली विभाग में संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ